बोकारो : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज़ टेक्निकल कैंपस में राष्ट्रीय बालिका दिवस को मनाया गया. यह कार्यक्रम कोविड नियमों का पालन करते हुए किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरूहार और प्राध्यापकों ने दीप-प्रज्वलन से किया.

डॉ. प्रियदर्शी जरूहार ने बालिकाओं को भ्रूण हत्या से संरक्षण, शिक्षा व सशक्तिकरण की बात कह. उन्होंने समाज में लिंग संवेदीकरण की आवश्यकता पर रोशनी डाली. प्रशासनिक अधिकारी पल्लवी प्रसाद ने परिवारों को बेटियों के हितों के प्रति जागरूक करने की बात कही, तथा बालकों में उचित संस्कार व पितृसत्तात्मक मानसिकता के त्याग को महत्त्वपूर्ण बताया.
कार्यक्रम में बालिकाओं ने गीत पेश किया गया, जिसे सभा ने बहुत सराहा. कार्यक्रम का संयोजन डॉ. एपी बर्णवाल ने किया तथा संचालन प्रो. श्वेता ने किया. कार्यक्रम के अंत में प्रो. अपूर्बा सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापित किया. संस्थान के अध्यक्ष तरसेम सिंह एवं सचिव सुरेन्द्र पाल सिंह ने बालिका दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी.
रिपोर्ट : चुमन कुमार
आचार संहिता उल्लंघन मामले में आज उपस्थित नहीं हो सके हेमंत सोरेन, 2 जून को होगी अगली सुनवाई
Siwan Big breaking-एस.एस.बी जवान पर गोलियों की बौछार, घटना के वक्त सिविल वर्दी में था जवान

















