अपने ही नोटिफिकेशन की अनदेखी कर रहा रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पटना, अभ्यर्थियों ने कहा मेधा सूचकांक में…

पटना: रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ ने विभाग में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना के करीब दो वर्षों बाद परीक्षा ली और परिणाम भी जारी किया जिसके बाद अभ्यर्थियों में एक उम्मीद तो जगी लेकिन मेधा सूची देखने के बाद उनकी उम्मीदों पर एक बार फिर पानी फिर गया। मामले को लेकर अभ्यर्थियों ने रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ से परीक्षा परिणाम संशोधित कर दुबारा प्रकाशित करने की मांग की है।

अभ्यर्थियों ने रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ जबलपुर में भी इसी तरह की गलती का उल्लेख करते हुए यह भी बताया है कि इसी तरह की गलती जबलपुर रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ ने जीडीसीई परीक्षा 2022 में की थी लेकिन अभ्यर्थियों ने जब परिणाम पर सवाल उठाया तो फिर भर्ती प्रकोष्ठ ने अपनी गलती में सुधार की और संशोधित परिणाम जारी किया था। अभ्यर्थियों ने बताया कि पटना रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ ने जीडीसीई परीक्षा के तहत अगस्त 2023 में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। विज्ञापन में आवेदन के आधार पर भर्ती प्रकोष्ठ ने 10 जनवरी को परीक्षा आयोजित की।

यह भी पढ़ें – तेज प्रताप को है जान का खतरा, कहा 4-5 लोग रच रहे हैं मेरे खिलाफ साजिश

परीक्षा का परिणाम 19 जून को प्रकाशित किया गया जिसमें भर्ती प्रकोष्ठ ने पूर्व में जारी मेधा सूचकांक नियम की अनदेखी की है। छात्रों ने कहा कि मेधा सूचकांक में विभिन्न शाखाओं के अलग अलग टॉप 10 अभ्यर्थी या 0.1% अभ्यर्थी का औसत निकाल कर मेधा सूचकांक तैयार किया जाता है लेकिन परीक्षा परिणाम में इस नियम को नहीं माना गया है जिसकी वजह से एक खास विभाग के अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ मिल रहा है। साथ ही परीक्षा परिणाम विभाग के पारदर्शिता एवं निष्पक्षता पर भी सवाल खड़ा करता है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  चुनाव से पहले खगड़िया को मिली बड़ी सौगात, केंद्रीय मंत्री ने 50 हजार मीट्रिक टन की क्षमता का साइलो गोदाम का किया उद्घाटन

Goal 6 22Scope News

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...