सीएम नीतीश ने दो और आयोगों का किया गठन, NDA के 40 नेताओं को मिली जगह

पटना: बिहार में इसी वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होना है और चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी जाति धर्म और सभी जिलों के लोगों को अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न आयोगों का पुनर्गठन कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर राज्य सरकार ने बिहार राज्य नागरिक पर्षद और बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग का गठन किया है। इन आयोगों में मुख्यमंत्री ने भाजपा जदयू के साथ ही एनडीए गठबंधन के सभी दलों के नेताओं को जगह दे कर पार्टी कार्यकर्ताओं को भी खुश किया है।

बिहार राज्य नागरिक परिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद हैं तो मंजीत कुमार सिंह और माधव आनंद को उपाध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही बिरेन्द्र कुमार सिंह, सूर्यदेव मंडल, नरसिंह प्रसाद, अरुण कुमार, रतन कुमार मंडल, राजीव कुमार सिंह और अरविंद कुमार उर्फ़ छोटू सिंह को महासचिव बनाया है जबकि 21 सदस्य बनाया है।

इसके साथ ही बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग में सुरेश कुमार रुंगटा को अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष के पद पर अरविंद कुमार निराला तो सदस्य के रूप में लालबाबू प्रसाद, किरण गुप्ता, शिवनारायण महतो, गणेश साव, आलोक कुमार भगत, गौरीशंकर कनौजिया, रोहित चंद्रा और सरदार कमलजीत सिंह को सदस्य बनाया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- बिहार में पुल और सड़कों का किया जा रहा जीर्णोद्धार, पथ निर्माण मंत्री ने कहा ‘कई नये पथों का भी…’

पटना से अंशु झा की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...