Advertisment

नीतीश ने फिर दिया चुनावी तोहफा, सफाई कर्मचारियों के लिए आयोग का गठन का किया ऐलान

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। बिहार में जो भी योजनाओं का ऐलान किया जा रहा है कि नीतीश कुमार उसे तुरंत सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। बिहार में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर सभी पार्टियां चुनावी मोड में उतर चुकी है। साथ ही पार्टियों का बैठकों का दौर जारी है। चुनाव से पहले नीतीश कुमार कई बड़े ऐलान करके बिहारवासियों को सौगात दे रहे हैं।

Goal 7 22Scope News

मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों के हितों को लेकर लिया एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को सफाई कर्मचारियों के हितों को लेकर एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया। उन्होंने राज्य में ‘बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग’ के गठन का ऐलान कर दिया है। इस आयोग का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना, उनके सामाजिक और आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित करना और उनके लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी करना होगा।

बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एवं पांच सदस्य होंगे – नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि बिहार राज्य में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा, कल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायतों के निवारण व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए मैंने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का विभाग को निर्देश दिया है। यह आयोग सफाई कर्मियों के हितों से संबंधित सुझाव, उनके अधिकारों की सुरक्षा के संबंध में सरकार को सुझाव देगा तथा सफाई कार्यों में लगे लोगों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उसे लागू करवाने हेतु समुचित कार्रवाई करेगा।

यह भी देखें :

‘समाज के वंचित वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने व उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा’

नीतीश कुमार ने आगे लिखा है कि बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एवं पांच सदस्य होंगे, जिनमें एक महिला/ट्रांसजेंडर होंगे। यह आयोग राज्य में सफाई कार्यों से जुड़े समाज के वंचित वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने व उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़े : CM नीतीश का ऐलान, अब बिहार में पत्रकारों को मिलेगा 15 हजार रुपए पेंशन

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...