JSCA चुनाव 2025-28 को हाईकोर्ट में दी गई चुनौती, नंदू पटेल बोले- 107 वोट अवैध, चुनाव रद्द कर दोबारा हो मतदान

रांची: JSCA के वर्ष 2025-28 कार्यकाल के लिए 18 मई को हुए चुनाव की वैधता पर सवाल खड़े हो गए हैं। उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे नंदू पटेल ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरी चुनावी प्रक्रिया को रद्द कर दोबारा निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है।

याचिका में नंदू पटेल ने दावा किया है कि कुल 107 वोट अवैध रूप से डाले गए, जिनमें ऐसे सदस्य भी शामिल थे जो पिछले पांच वर्षों से वार्षिक आम सभा से अनुपस्थित रहे, झारखंड राज्य के बाहर रह रहे हैं या जिनका सदस्यता का अधिकार ही JSCA के बायलॉज के अनुसार समाप्त हो चुका है। कुछ मामलों में एक ही व्यक्ति द्वारा एक से अधिक बार वोट डालने का भी आरोप लगाया गया है।

नंदू पटेल का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से नियमों को ताक पर रखकर संचालित की गई और पारदर्शिता का घोर अभाव रहा। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया है कि पहले वैध मतदाताओं की नई सूची तैयार की जाए और फिर नई चुनावी प्रक्रिया शुरू की जाए।

उल्लेखनीय है कि JSCA चुनाव में अजय नाथ शाहदेव अध्यक्ष, संजय पांडेय उपाध्यक्ष, सौरव तिवारी सचिव, अमिताभ घोष कोषाध्यक्ष और शाहबाज नदीम संयुक्त सचिव चुने गए थे। सभी प्रमुख पदों पर अजय गुट के उम्मीदवारों की जीत हुई थी।

इस याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई जल्द शुरू होने की संभावना है। यदि अदालत इस पर रोक लगाती है तो JSCA में आने वाले दिनों में बड़ा प्रशासनिक बदलाव संभव हो सकता है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img