अभिनेत्री अमीषा पटेल की हाईकोर्ट में याचिका खारिज, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

रांची : अभिनेत्री अमीषा पटेल की हाईकोर्ट में याचिका खारिज- झारखंड हाईकोर्ट के

जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल

की याचिका पर सुनवाई हुई. सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने

अभिनेत्री को राहत देने से इन्कार करते हुए याचिका खारिज कर दी.

अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में निचली अदालत ने समन जारी किया है.

इसको उनकी ओर से हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी.

बता दें कि इससे पहले 29 अप्रैल को जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने के मामले में सुनवाई हुई थी. सुनवाई के दौरान अमीषा पटेल की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया गया. इसके बाद अदालत ने मामले में अगली सुनवाई पांच मई को निर्धारित की थी. इस दौरान अंतरिम राहत को बरकरार रखा गया था.

अमीषा पटेल ने फिल्मों पैसा लगाने का दिया था आफर

गौरतलब है कि फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह से अमीषा की मुलाकात वर्ष 2017 में हरमू हाउसिंग कालोनी में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी. अमीषा पटेल ने उन्हें फिल्मों पैसा लगाने का आफर दिया. इसके बाद उन्होंने फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर ढाई करोड़ रुपये अमीषा के खाते में ट्रांसफर कर दिया. लवली वर्ल्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह ने फिल्म नहीं बनने के बाद अपने रुपये वापस मांगे. इसके बाद अमीषा पटेल की ओर से उन्हें चेक दिया गया, जो बाउंस हो गया. इसके बाद उनकी ओर से निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया था जिसमें अदालत ने समन जारी किया था जिसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है.

रिपोर्ट : प्रोजेश दास

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...