दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया विमान में अचानक चीखने लगे यात्री, ये था कारण…

पटना: मंगलवार को दिल्ली से पटना आ रही एक यात्री विमान में एयर होस्टेस लोगों को खाने पीने की चीजें सर्व कर रही थी कि अचानक विमान के यात्रियों में चीख पुकार मच गई। दरअसल विमान अचानक हवा में हिचकोले खाने लगी जिसके बाद विमान में सवार कुछ महिला अन्य यात्रियों में चीख पुकार मच गई। विमान के टर्बुलेंस में फंसने की वजह से एयर होस्टेस के द्वारा सर्व किये जा रहे खाने पीने की चीजें भी इधर उधर बिखर गई। हालांकि कुछ देर में विमान के पायलट ने स्थिति को नियंत्रित किया और फिर यात्रियों को भी शांत करवाया लेकिन इस दौरान यात्रियों में डर की वजह से चीख पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें – पटना में पुलिस नहीं है सुरक्षित, एक बार फिर थार चालक ने…

विमान बाद में पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करवाया गया और सभी यात्री भी सुरक्षित विमान से बाहर आये। बताया जा रहा है कि विमान में टर्बुलेंस की वजह से लगेज बॉक्स भी खुल गया और कुछ यात्रियों के ऊपर बैग समेत अन्य सामान गिर गये। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट से 2:40 में एयर इंडिया की विमान एआई 0407 ने उड़ान भरी थी। हवा में अचानक विमान टर्बुलेंस में फंस गई जिसकी वजह से जोर से हिचकोले खाने लगी और यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  सायन कुणाल ने दिया ऐसा जवाब कि लाजवाब हो गये तेजस्वी, कह दी बड़ी बात…

Goal 6 22Scope News

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...

Jharkhand High Court: गुमला की लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की आठ साल से लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल...