शादी समारोह में मायके जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

पूर्वी चंपारण: शादी समारोह में शामिल होने मायके जा रही महिला की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।  घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की और जम कर हंगामा किया। हालांकि इस दौरान ट्रक का चालक भागने में सफल रहा।

महिला की सड़क दुर्घटना में मौत :

घटना पूर्वी चंपारण के ढाका बाजार की है जहां शादी समारोह में शामिल होने मायके जा रही एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।  बताया जा रहा है कि ढाका थाना क्षेत्र की रहने वाली शाफीना खातून बाइक में अपने एक रिश्तेदार के साथ मायके जा रही थी। ढाका बाजार में एक ट्रक चालक अपना ट्रक पीछे कर रहा था इसी दौरान बाइक ट्रक की चपेट में आ गई जिससे महिला की मौत हो गई वहीं बाइक चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

यह भी पढ़ें – आर्मी के जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

स्थानीय लोगों ने आनन फानन में बाइक चालक को अस्पताल पहुंचाया जबकि महिला की मौत से स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की और जम कर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर ढाका थाना की पुलिस पहुंच कर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ढाका थानाध्यक्ष राज रूप राय ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है, चालक ट्रक छोड़कर फ़रार हो गया है। शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    मसौढ़ी इलाके में सड़क किनारे बरामद हुआ महिला का अधजला शव, पुलिस ने कहा…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

बिहार में Dairy Business का विस्तार, दूध से आगे फल-सब्जी और...

एनडीडीबी अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने बिहार के दुग्ध संघों को मूल्य संवर्धित उत्पादों के साथ फल, सब्जी और खाद्य तेल कारोबार में विस्तार...

JPSC-JSSC छात्रों पर FIR का मुद्दा गरमाया, 8 सितंबर से BJP...

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्र आंदोलन और अभ्यर्थियों पर दर्ज एफआईआर का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। छात्रों...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...