आर्मी के जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

गोपालगंज: गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के हेम्बरादाहा में सेना के शहीद जवान हिमांशु मिश्रा का पार्थिव शरीर जब पहुंचा तो पूरा इलाका गमगीन हो उठा। शहीद हिमांशु मिश्रा वर्ष 2022 में आर्मी सप्लाई कोर में भर्ती हुए थे और उनकी पोस्टिंग उत्तराखंड के हल्द्वानी में थी। बीते 22 जून को बाजपुर क्षेत्र के उधमसिंहनगर के गुलरभोज नदी में डूबने से उनका निधन हो गया था। उत्तराखंड पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब दो दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद उनका पार्थिव शरीर नदी से बरामद किया।

यह भी पढ़ें – मसौढ़ी इलाके में सड़क किनारे बरामद हुआ महिला का अधजला शव, पुलिस ने कहा…

सेना ने उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव पहुँचाया जहां उनके अंतिम संस्कार में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने बताया कि शहीद जवान हिमांशु मिश्रा दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई विवेक मिश्रा भी आर्मी में जवान हैं। शहीद का पार्थिव शारीर तिरंगे में लिपटा हुआ जब उनके पैतृक आवास पर पहुंचा तो उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कुचायकोट थाना की पुलिस के साथ आसपास के इलाके के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी समेत अन्य लोग पहुंचे थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें- आपकी बेटी भाग गई…, ससुर ने फोन कर दी जानकारी, पुलिस ने जांच की तो मिला…

गोपालगंज से एस के श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...