मसौढ़ी इलाके में सड़क किनारे बरामद हुआ महिला का अधजला शव, पुलिस ने कहा…

पटना: राजधानी पटना के मसौढ़ी इलाके में क्षेत्र में सिक्स लेन सड़क किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का अधजला शव बरामद किया गया है। शव बरामद होने की सूचना पर पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना मसौढ़ी अनुमंडल के पिपरा थाना क्षेत्र बसियावा लोदीपुर गांव के समीप सिक्स लेन की है। शव को देख कर प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नियत से जला कर झाड़ियों में फेंक दिया गया है।

फ़िलहाल मृतिका की पहचान नहीं हो सकी है। पिपरा थानाध्यक्ष राजकुमार पाल ने बताया कि मृतिका की उम्र करीब 30 वर्ष के करीब हिया उर उसने साड़ी पहन रखी है। फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है साथ ही एफएसएल की टीम को बुला कर जांच की जा रही है। डॉग स्क्वाड की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि शव देखने से पता चल रहा है कि महिला की हत्या अन्यत्र कर शव यहां लाकर जलाने की कोशिश की गई है।

यह भी पढ़ें – दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया विमान में अचानक चीखने लगे यात्री, ये था कारण…

आसपास के सभी थानों को सूचना दी गई है ताकि किसी लापता महिला की रिपोर्ट से पहचान की जा सके। इस मामले को लेकर मसौढ़ी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कन्हैया सिंह ने भी बताया कि वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच जारी है। उन्होंने भी हत्या के बाद शव को मौके पर लाकर जलाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और महिला की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल ने दिया ऐसा जवाब कि लाजवाब हो गये तेजस्वी, कह दी बड़ी बात…

नौबतपुर से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार की छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानिए...

पटना: बिहार में उच्च शिक्षा को गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अब विद्यार्थियों...

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...