मोदी कैबिनेट ने संशोधित झरिया मास्टर प्लान को दी मंजूरी, 5940 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Desk. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने झारखंड के झरिया कोयला क्षेत्र में आग, भू-धंसाव और उससे प्रभावित परिवारों के पुनर्वास से संबंधित संशोधित झरिया मास्टर प्लान (Jharia Master Plan – JMP) को मंजूरी दे दी है। इस योजना के कार्यान्वयन पर 5,940.47 करोड़ रुपये का वित्तीय परिव्यय प्रस्तावित है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह योजना चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी, जिससे झरिया क्षेत्र में आग और धंसाव जैसी समस्याओं से निपटने के साथ-साथ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सकेगा।

आजीविका और पुनर्वास पर विशेष ध्यान

संशोधित जेएमपी योजना में पुनर्वासित परिवारों की स्थायी आजीविका के साधन सृजित करने पर जोर दिया गया है। पुनर्वासित परिवारों की आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए विशेष कौशल विकास और रोजगार परक उपाय किए जाएंगे। इसके अलावा, एक लाख रुपये का आजीविका अनुदान और वैध भू-स्वामित्व धारक (एलटीएच) परिवारों और अपंजीकृत भू-धारक (नॉन-एलटीएच) परिवारों- दोनों को तीन लाख रुपये तक संस्थागत ऋण सहायता दी जाएगी।

संशोधित झरिया मास्टर प्लान

इसके अलावा, पुनर्वासित स्थलों पर सड़क, बिजली, जल आपूर्ति, सीवरेज, स्कूल, अस्पताल, कौशल विकास केंद्र, सामुदायिक भवन जैसे व्यापक बुनियादी ढांचे और आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। संशोधित झरिया मास्टर प्लान कार्यान्वयन समिति की सिफारिशों के अनुसार इन प्रावधानों को लागू किया जाएगा। इससे समग्र और मानवीय पुनर्वास सुनिश्चित होगा।

पुनर्वासित व्यक्तियों के आजीविका उपायों के लिए समर्पित झरिया वैकल्पिक आजीविका पुनर्वास कोष स्थापित किया जाएगा। इस क्षेत्र में संचालित बहु कौशल विकास संस्थानों के सहयोग से वहां कौशल प्रदान करने संबंधी विकास पहल भी की जाएगी।

Bihar Saras Mela: 3 करोड़ पार कारोबार और 2.75 लाख खरीदार,...

Bihar Saras Mela, पटना: गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में चल रहे बिहार सरस मेले में खरीदारी को लेकर लोगों का उत्साह लगातार बढ़...

Bihar Education PTM: जब मुख्यमंत्री बने अभिभावक, PTM से बदला स्कूल...

Bihar Education PTM, पटना: बिहार में स्कूली शिक्षा को लेकर 26 सितंबर 2026 का दिन एक अलग संदेश लेकर आया। पटना के दानापुर स्थित...

Bihar Police Full Field Day Drive: बिहार में पुलिस का बड़ा...

Bihar Police Full Field Day Drive, पटना: बिहार में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने बड़ा Full Field Day...