खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी रेलखंड पर बढ़ायी गयी सुरक्षा

Motihari: खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद गणतंत्र दिवस पर मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी रेलखंड पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सुरक्षा के मद्देनजर प्लेटफार्म पर मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की जा रही है. हर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है.

बापूधाम, मोतिहारी के आरपीएफ पोस्ट कमांडर पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि 26 जनवरी को लेकर खुफिया एजेंसियों की ओर से एलर्ट जारी किए जाने के बाद हर संदिग्ध व्यक्ति और सामान की तलाशी ली जा रही है.

दरअसल गणतंत्र दिवस को देखते हुए खुफिया एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है.  इस हिसाब से सीमावर्ती इलाका होने के कारण मोतीहारी को संवेदनशील इलाका माना जा रहा है. यही कारण है कि चौकसी बढ़ा दी गई है. आरपीएफ डॉग स्क्वायड टीम के सहयोग से स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चला रही है.  डॉग स्क्वायड की टीम पूरे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, रेल लाइन, ट्रेन यात्री प्रतीक्षालय, आरएमएस, बुकिंग काउंटर के अलावे प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में रखे गए सभी डस्टबीन की तलाशी ली जा रही है.

रिपोर्ट- बृजेश झा

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...