नौकरी दिलाने के नाम पर उगाही करने वाला गिरोह का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी सहित 2 गिरफ्तार

बाढ़ : विगत छह माह से बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में नौकरी देने के नाम पर अपराधकर्मी द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता था। उनका मोबाइल, एटीएम कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड आदि लेकर उसके खाते से अवैध रूप से पैसा की निकासी कर लिया जाता था। खाते से में पैसा नहीं रहने पर ऑनलाइन लोन स्वीकृत कराकर पैसा ट्रांसफर कर लेता था। इस तरह की घटना बाढ़ अनुमंडल में लगातार हो रही थी। जिसकी शिकायत बाढ़ पुलिस से की गई।

Goal 2 22Scope News

पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर कांड का किया सफल खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

आपको बता दें कि पुलिस मामले की गंभीरता देखते हुए एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान कर कांड का सफल उद्वेदन किया गया। गिरोह का मुख्य सदस्य अमित कुमार जो नालंदा जिले के शोभा बीघा गांव के रहने वाला है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर कांड में संलिप्त दो सदस्यों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना में उपयोग तीन मोबाइल और एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की।

लोग ज्यादातर इंश्योरेंस सेक्टर में नौकरी दिलाने के नाम पर उगाही करते थे – पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, यह लोग ज्यादातर इंश्योरेंस सेक्टर में नौकरी दिलाने के नाम पर उगाही करते थे। साक्षात्कार के लिए बुलाए गए व्यक्तियों को मारपीट कर उनका सारा सामान छीन लेते थे। इन अपराधियों के खिलाफ विभिन्न स्थानों में मामला दर्ज है। पहला मामला भदौर थाने में दूसरा बख्तियारपुर में पंडारक और बाढ़ थाने में दर्ज है। बता दें कि अमित कुमार किसी कंपनी में नौ लाख के पैकेज में काम करता था, उसे गेमिंग खेलने का लोभ था। गेमिंग के लत के कारण महुआ इस धंधे में उतरा था।

यह भी पढ़े : STF और कुख्यात अपराधियों के बीच मुठभेड़, वांटेड अपराधी राजा को पैर में लगी गोली

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Voter List: रांची में 35 वोटरों के नाम हटाने की...

 रांची के सुरसा गांव में 35 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए कथित फर्जी Form-7 जमा करने का मामला सामने आया है। बीएलओ ने...

Ranchi Municipal Corporation: रांची में 350 होर्डिंग और यूनिपोल पर Action,...

रांची में 350 अवैध होर्डिंग, यूनिपोल और विज्ञापन ढांचे हटाये जायेंगे। नगर निगम 10 सितंबर की रात से गैस कटर और क्रेन से कार्रवाई...

Supreme Court Judgment: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, Contract Service भी...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नियमित होने से पहले की Contract, Ad-hoc, Daily Wage और Work Charge सेवा को पेंशन के लिए Qualifying Service...