Advertisment

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव के साथ की बैठक

बेतिया : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्वारा अर्हता एक जुलाई 2025 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 एवं मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर जिले के राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव के साथ बैठक पन्न हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव को भारत निर्वाचन आयोग के अद्यतन दिशा-निर्देश से अवगत कराया।

Goal 6 22Scope News

24 जून को विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 का विस्तृत कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा करते हुए अद्यतन जानकारी दी गई

राजनैतिक दलों के साथ आयोग द्वारा 24 जून को विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 का विस्तृत कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा करते हुए अद्यतन जानकारी दी गई। बीएलओ को मौजूदा मतदाताओं के लिए पहले से मुद्रित विवरण वाले Enumeration फॉर्म की दो प्रतियां दी जाएंगी, जो एचटूएच विजिट कर सभी को उपलब्ध कराया जाएगा। बीएलओ प्रत्येक घर का दौरा करेंगे और मौजूदा मतदाताओं को पहले से मुद्रित विवरण वाले Enumeration फॉर्म की दो प्रतियां वितरित करेंगे, और उन्हें फॉर्म भरने में मार्गदर्शन भी देंगे। अगर किसी मतदाता का नाम अर्हता तिथि एक जनवरी 2003 के आधार पर निर्मित मतदाता सूची में दर्ज है तो साक्ष्य के रूप में उस मतदाता सूची की प्रति मान्य होगी। उन्हें किसी और दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी।

यह भी पढ़े : ’25 जुलाई तक मतदाता सूची पुनरीक्षण का किया जाएगा कार्य’

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Sudha Brand को Global पहचान दिलाने की तैयारी, बिहार में 1...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा में सुधा की नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सरकार ने 1 करोड़ लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन, सुधा को अंतरराष्ट्रीय...

Patna Joy Ride से बिहार में Aviation को नई उड़ान, पायलट...

बिहार में पटना जॉय राइड और हेली टूरिज्म योजना 2026 की शुरुआत से एविएशन सेक्टर को नई रफ्तार मिलेगी। फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में युवाओं को...

Bihar State Games 2026: 5 सितंबर से खेलों का महाकुंभ, पटना...

बिहार राज्य खेल 2026 का आयोजन 5 से 12 सितंबर तक पटना और राजगीर में होगा। करीब 5 हजार खिलाड़ी 22 खेलों में हिस्सा...