बेतिया छावनी ओवर ब्रिज उद्घाटन के कुछ महीनों में ही जर्जर, भ्रष्टाचार के आरोप तेज

बेतिया : बेतिया जिले में करोड़ों की लागत से बना छावनी ओवर ब्रिज अब उद्घाटन के महज छह महीने बाद ही जर्जर हालत में पहुंच गया है। हाल ही में इस ओवर ब्रिज का उद्घाटन बड़े धूमधाम से दो चरणों में किया गया था। एक हिस्से का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और दूसरे का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया। उस समय इसे बेतिया के विकास की बड़ी उपलब्धि के तौर पर पूरे बिहार में प्रचारित किया गया।

Goal 7 22Scope News

पुल पर पानी जमने और हिस्सों के टूटने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं

आपको बता दें कि अब स्थिति यह है कि पुल पर पानी जमने और हिस्सों के टूटने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। नागरिकों का आरोप है कि निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। यह ओवर ब्रिज वर्षों से राजनीतिक मुद्दा बना रहा, लोकसभा चुनावों में पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे।

यह भी देखें :

बेतिया में यह एकमात्र ओवर ब्रिज था, जो लंबे इंतजार के बाद तैयार हुआ

शहरवासियों का कहना है कि बेतिया में यह एकमात्र ओवर ब्रिज था, जो लंबे इंतजार के बाद तैयार हुआ, लेकिन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। अब सवाल उठता है कि इस निर्माण की जिम्मेदारी कौन लेगा और मरम्मत का खर्च कौन वहन करेगा, जबकि शहर की अन्य सड़कों की हालत भी पहले से ही बेहद खराब है।

Betia Road 1 22Scope News

यह भी पढ़े : स्वास्थ्य विभाग लाख दावे कर लें, सरकार के विधायक ने खोल दी पोल…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Bhawan Lift Accident: लिफ्ट में कई घंटे फंसा पूर्व सांसद...

Jharkhand Bhawan Lift Accident, पलामू: दिल्ली स्थित झारखंड भवन में 29 सितंबर को बड़ा हादसा टल गया। पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार झारखंड...

Mandar GI Tag Jharkhand: मिट्टी, लकड़ी और चमड़े से तैयार मांदर...

Mandar GI Tag Jharkhand, गुमला: झारखंड की लोक संस्कृति और आदिवासी जीवन से गहराई से जुड़े पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को ‘मांदर ऑफ झारखंड’ के...

Bihar Flood Relief: BUDCO ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 3...

 बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए BUDCO ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...