Gumla: चैनपुर में चला सड़क सुरक्षा अभियान, 39000 रुपये जुर्माना वसूला गया

Gumla: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस अधीक्षक हरीश बिन ज़मां के निर्देश पर चैनपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता और वाहन जांच अभियान चलाया गया। गुरुवार को चैनपुर चौक पर दोपहर 12:30 से 01:30 बजे तक यह अभियान साप्ताहिक बाजार के अवसर पर विशेष रूप से आयोजित किया गया। इस दौरान 39000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Gumla: चैनपुर में चला सड़क सुरक्षा अभियान

इस विशेष अभियान का नेतृत्व मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह ने किया, जबकि सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभाष ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। अभियान में करीब 25 से 30 मोटरसाइकिल चालकों को ट्रैफिक नियमों के पालन, हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन बीमा, और प्रदूषण प्रमाण पत्र जैसी महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में जागरूक किया गया।

Gumla: 39000 रुपये जुर्माना वसूला गया

सड़क सुरक्षा टीम ने मौके पर ही चालकों की काउंसलिंग भी की, जिसमें उन्हें बताया गया कि सुरक्षा उपकरणों का उपयोग न केवल उनकी अपनी जान बचाता है, बल्कि सड़क पर दूसरों की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। जांच के दौरान, जिन चालकों के पास आवश्यक कागजात नहीं थे, उनके खिलाफ परिवहन अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की गई। इस अभियान में कुल 39,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Gumla: उल्लंघन पर इतना जुर्माना निर्धारित

उल्लेखनीय है कि बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 1000 रुपये, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 5000 रुपये, बीमा रहित वाहन पर 2000 रुपये, प्रदूषण प्रमाण पत्र के बिना 1000 रुपये और बिना वैध स्वामित्व दस्तावेज के वाहन चलाने पर 5000 रुपये तक का जुर्माना निर्धारित है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर उन्हें जिम्मेदारी से वाहन चलाने के लिए प्रोत्साहित करना था।

सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...