सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर! 12वीं पास के लिए SSC ने निकाली बंपर बहाली, इस डेट तक करें आवेदन

Desk. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) परीक्षा 2025 के तहत कुल 3,131 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ये भर्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में ग्रुप-सी पदों के लिए की जाएंगी।

जिन उम्मीदवारों ने 12वीं (10+2) की परीक्षा पास की है और जिनकी आयु 18 से 27 वर्ष के बीच है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2025, रात 11 बजे तक तय की गई है।

SSC CHSL 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रियातिथि
आवेदन की अंतिम तिथि18 जुलाई 2025 (रात 11:00 बजे)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि17 जुलाई 2025 (रात 11:00 बजे)
आवेदन सुधार विंडो23 जून से 24 जून 2025 (रात 11:00 बजे तक)
टियर-I परीक्षा8 से 18 सितंबर 2025 (CBT मोड)
टियर-II परीक्षाफरवरी–मार्च 2026 (CBT मोड)

 

पदों का विवरण (Post Details)

  • लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)
  • जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट (JSA)
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)
  • पोस्टल असिस्टेंट / सॉर्टिंग असिस्टेंट

पात्रता (Eligibility Criteria)

  • शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण।
  • आयु सीमा: 01 अगस्त 2025 तक 18 से 27 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य, EWS, OBC: ₹100
  • SC/ST, PwBD, महिलाएं: शुल्क माफ

SSC CHSL 2025: आवेदन कैसे करें

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • CHSL 2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आधार/पैन/वोटर ID से वन-टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक विवरण भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।

सहायता के लिए संपर्क

यदि पंजीकरण या भुगतान में किसी को कठिनाई होती है, तो उम्मीदवार SSC टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003093063 पर संपर्क कर सकते हैं।

नोट: इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले SSC की आधिकारिक अधिसूचना को अच्छी तरह पढ़ लें और सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरें।

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...