Ranchi: कल जगन्नाथपुर में भव्य रथयात्रा, तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, दिये ये निर्देश

Ranchi: रांची के जगन्नाथपुर में भव्य रथयात्रा दिनांक 27.06.2025 को निकाली जाएगी। रथयात्रा के दौरान जगन्नाथपुर में 10 दिन का मेला भी लगेगा। इसे लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजंत्री ने जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ आज दिनांक 26.06.2025 को बैठक की। मेले की तैयारी एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए।

Ranchi: श्रद्धालुओं को ना हो किसी तरह की परेशानी

रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने श्रद्धालुओं के निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग पर किसी प्रकार की बाधा न हो और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने वीवीआईपी के लिए भी सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

Ranchi: दुरुस्त रखें पूरी व्यवस्था

बैठक में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई बिजली आपूर्ति व्यवस्था, चलंत शौचालय, शुद्ध पेयजल, अग्निशमन वाहन और एंबुलेंस की व्यवस्था की समीक्षा की गई है। संबंधित पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मेला परिसर की निगरानी के लिए वॉच टावर और सीसीटीवी की भी व्यवस्था कर ली गई है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि दुकानदार केवल निर्धारित स्थानों पर ही दुकान लगाएं, ताकि रथ यात्रा के दौरान मार्ग अवरुद्ध न हो और भीड़ प्रबंधन में सहूलियत हो।

Ranchi: साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु रथ यात्रा मार्ग पर मोरम या स्टोन डस्ट की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मेला परिसर में साफ़ सफाई एवं बायो टॉयलेट की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी मेला परिसर के साफ सफाई में सहयोग की अपील की।

Ranchi: ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देश

सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए जगरन्नाथ मंदिर एवं मौसीबाड़ी तक सुरक्षा बलों एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा सभी को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर अपना योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में मेले के दौरान असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने सहित अन्य विभिन्न विषयों पर भी संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Ranchi: अपनी सेहत और पर्यावरण संरक्षण का रखें ख्याल

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा श्रद्धालुओं से बारिश के मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखने की अपील की गई है, उन्होंने कहा है कि खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें। साथ ही उन्होंने मेला परिसर में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए दोना-पत्तल जैसे पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों की ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की भी अपील की। उन्होंने श्रद्धालुओं से कपड़े की थैली लाने एवं मेला परिसर को स्वच्छ रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की है।

बैठक के दौरान उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा 10 जुलाई को प्रस्तावित इस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक हेतु सभी संबंधित कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...