बछवारा थाना क्षेत्र में नाव पलटने से दो की मौत

बेगुसरायः बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा चक्की दियारा में गंगा नदी में नाव पलटने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई। छह लोगों को स्थानीय लोगों ने बचाया।

गोपालपुर गांव निवासी 8  लोग एक छोटी नाव पर सवार होकर बाजीतपुर बाजार जा रहे थें। तभी चमथा चक्की के पास एकाएक नाव में पानी भर जाने के कारण नाव डूब गया। इस दुर्घटना में गोपालपुर निवासी प्रतिमा देवी और 3 वर्षीय एक बच्ची शिवानी कुमारी की मौत हो गय़ी, जबकि छह लोगों में से कुछ ने तैरकर, तो कुछ को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बचाया।

घटना की सूचना मिलने के बाद बछवारा थाने की पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर शिवानी कुमारी और प्रतिमा देवी के शव की तलाश कर रही है।

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...