मुजफ्फरपुर में दो दिवसीय सावन उत्सव मेला, ये है खास आकर्षण…

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिला के चैंबर ऑफ़ कॉमर्स सभागार में महेश्वरी महिला संगठन के सौजन्य से दो दिवसीय सावन उत्सव मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुजफ्फरपुर की टाउन डीएसपी सीमा देवी ने फीता खोलकर उद्घाटन किया। इस मेला में तरह-तरह के लगाए गए स्टॉल का घूम घूम कर सभी उत्पादों का जायजा लिया। इस मेला में बहुत ही आकर्षक वस्तु लड्डू गोपाल की पोशाक से लेकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी, रियल ज्वेलरी, चांदी की ज्वेलरी, डेकोर आइटम्स, फैंसी राखी के गिफ्ट आइटम, भागलपुर साड़ी, राजस्थानी साड़ी, फैंसी बंदरवाल बच्चों की गिफ्ट काउंटर लगाए गए।

माहेश्वरी महिला संगठन के अध्यक्ष राजश्री डागा ने बताया कि इस मेला का उद्देश्य है कि जो महिलाएं अपने घरों में काम करती है वह एक जगह इकट्ठे होकर अपनी एक पहचान बनाने कोशिश है। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी टाउन सीमा देवी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि महिलाएं जब भी घर से बाहर निकल कुछ करती है तो वह एक सशक्त अभिव्यक्ति होती है। हैंडमेड प्रोडक्ट हमारी संस्कृति और धरोहर है।

यह भी पढ़ें – संविधान बदलना चाहती है भाजपा, विपक्षी दलों ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर साधा सरकार पर निशाना

महिलाओं का यह एक अच्छा कदम है कि हैंडमेड प्रोडक्ट बनाकर अपनी कमाई से घर में साझेदारी कर रही है। वही माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सुनील जी मूंदड़ा, सचिव किशन जी डागा, युवा संगठन के अध्यक्ष आकाश जी गट्टानी समेत महिला संगठन की पूरी टीम मौजूद रही।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  कांग्रेस के कन्हैया ने कर दिया कंफर्म, यह नेता होगा महागठबंधन का सीएम फेस

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...

Jamui Industrial Investment: जमुई में औद्योगिक विकास की बड़ी तैयारी, चकाई...

Jamui Industrial Investment: बिहार के जमुई जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री...