पताही अस्पताल में लापरवाही से नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मोतिहारी : मोतिहारी के पताही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार सुबह उस समय हंगामा मच गया जब प्रसव के दौरान एक महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। मृत शिशु की मां रानी कुमारी फेनहरा थाना क्षेत्र के रतनवा मधुबनी गांव की निवासी है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए करीब दो घंटे तक जमकर हंगामा किया।

goal 22Scope News

कुछ पैसे लेकर डिलीवरी कराई गई, जिससे मृत बच्चे का जन्म हुआ – विनय

परिजनों का आरोप है कि गुरुवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर रानी को अस्पताल लाया गया, लेकिन महिला डॉक्टर के नहीं होने पर उसे सिर्फ एएनएम और जीएनएम की निगरानी में रखा गया। रात भर डॉक्टर की गैरमौजूदगी में इलाज चलता रहा। रानी के पति विनय पंडित के अनुसार, जब सुबह उसकी हालत बिगड़ने लगी तो बार-बार रेफर करने की मांग की गई, लेकिन अस्पताल कर्मियों ने इलाज के खर्च का डर दिखाकर यहीं डिलीवरी कराने को मजबूर किया। विनय का आरोप है कि कुछ पैसे लेकर डिलीवरी कराई गई, जिससे मृत बच्चे का जन्म हुआ।

महिला में पानी की कमी थी और इलाज समय पर शुरू किया गया था – अस्पताल के प्रभारी

आपको बता दें कि घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ते देख अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पताही थाना की टीम ने काफी मशक्कत के बाद परिजनों को शांत कराया। वहीं अस्पताल के प्रभारी डॉ. मोहन लाल प्रसाद ने लापरवाही के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिला में पानी की कमी थी और इलाज समय पर शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

उधार मांगना पड़ा महंगा, वृद्ध पर कुदाल-लाठी से हमला कर अधमरा छोड़ा

मोतिहारी के पहाड़पुर प्रखंड स्थित उत्तरी नोनेया पंचायत के साकलदीपी टोला में शुक्रवार को उधारी मांगना एक वृद्ध को महंगा पड़ गया। 72 वर्षीय मिथलेश पांडेय को रुपए लौटाने की मांग करना इतना भारी पड़ा कि उन्हें लाठी, कुदाल और धारदार हथियार से पीटकर अधमरा कर सड़क किनारे फेंक दिया गया।

कुछ साल पहले अपने पड़ोसी बिनजय पांडेय को 50 हजार उधार दिए थे

घटना के संबंध में बताया गया कि मिथलेश पांडेय ने कुछ साल पहले अपने पड़ोसी बिनजय पांडेय को 50 हजार रुपए उधार दिए थे। शुक्रवार को जब उन्होंने टहलते वक्त पैसे वापस मांगे तो बिनजय, उसकी पत्नी, बेटी और अन्य परिजनों ने सुनसान रास्ता देख उन पर जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान अवस्था में घायल वृद्ध को स्थानीय लोगों ने देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें लेकर पहले सीएचसी पहाड़पुर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मोतिहारी रेफर कर दिया।

इलाज मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है

फिलहाल उनका इलाज मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित के भतीजे विभाकर पांडेय ने बताया कि उनके चाचा को जान से मारने की नीयत से मारा गया। इस मामले में छतौनी थाना में आवेदन दिया गया है। वहीं पहाड़पुर थानाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन छतौनी थाना क्षेत्र का है। वहां से जैसे ही केस ट्रांसफर होता है, उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी।

यह भी पढ़े : मोतिहारी के सुगौली में SP ने देर रात्रि थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...

Jamui Industrial Investment: जमुई में औद्योगिक विकास की बड़ी तैयारी, चकाई...

Jamui Industrial Investment: बिहार के जमुई जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री...