दुमका : पुलिस लाइन ग्राउंड में सीएम हेमंत सोरेन ने किया झंडोत्तोलन

दुमका : गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन ग्राउंड में सीएम हेमंत सोरेन ने झंडोत्तोलन किया. दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम उत्साहवर्द्धक रहा है. मैट्रिक बोर्ड में 96 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की है, जबकि संताल परगना प्रमंडल में कुल 95 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की है. महामारी की कठिन घड़ी में मैं इस बेहतरीन उपलब्धि के लिए राज्य के शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को बधाई देता हूं. मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि हड़िया बेचने वाली महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है. राज्य को कुपोषण से उबारने की कोशिश की जा रही है. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि धोती साड़ी योजना शुरू की गई है. नई पर्यटन नीति 2021 लागू की गई है. पर्यटकों की सुरक्षा पर बल दिया गया.

रिपोर्ट : शहनवाज

खनन पट्टा लेने के आरोप से हेमंत सोरेन का इनकार, कहा रघुवर दास के पास नहीं है कोई काम

मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल रमेश बैस ने किया झंडोत्तोलन

Ranchi Triple Murder: सूअर के खेत में घुसने पर हुआ था...

रांची के ओरमांझी ट्रिपल मर्डर मामले में अदालत ने 11 आरोपियों को दोषी करार दिया है। 31 अगस्त 2023 को होटल में हमला कर...

Jharkhand High Court: 174 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को बड़ी राहत,...

 झारखंड हाईकोर्ट ने 174 नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने बिना अनुमति सेवा से हटाने पर रोक लगाते हुए...

JPSC JSSC Exam Scam: कोचिंग संचालकों की भूमिका की अब CID...

 झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा गड़बड़ी की जांच में कोचिंग संस्थानों की भूमिका सामने आई है। CID ने संजीत कुमार को गिरफ्तार किया,...