जिले में मतदाता सूची की शुद्धता व समावेशिता सुनिश्चित करने हेतु विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल

बेतिया : पश्चिम चंपारण जिले में मतदाता सूची की शुद्धता एवं समावेशिता सुनिश्चित करने हेतु विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2025 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अभियान की तैयारी के क्रम में 25 जून 2025 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी धर्मेँद्र कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी 2731 बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) एवं 288 निर्वाचन पर्यवेक्षकों की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन दो सत्रों में किया गया। यह प्रशिक्षण सत्र बेतिया स्थित रमना मैदान के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जहां संबंधित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का उद्देश्य बीएलओ को आगामी एसआईआर कार्यों के लिए विधिवत प्रशिक्षित करना एवं उन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित गृह-गृह सर्वेक्षण की प्रक्रिया, गणना प्रपत्र की भराई, प्रविष्टियों की पुष्टि/विलोपन/परिवर्तन/नई प्रविष्टियों के नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

Goal 6 22Scope News

25 जून से प्रारंभ हुआ SIR 2025 अभियान

इस प्रशिक्षण के उपरांत, जिले में 25 जून 2025 से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की विधिवत शुरुआत हो चुकी है। इसके अंतर्गत बीएलओ अपने-अपने मतदान केन्द्र क्षेत्रों में जाकर गणना प्रपत्र के माध्यम से मतदाताओं का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। यह सत्यापन कार्य मतदाता सूची में त्रुटियों को सुधारने, निर्वाचकों की अद्यतन जानकारी दर्ज करने, एवं नई उम्र प्राप्त पात्र नागरिकों को नामांकित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

AERO, ERO एवं वालंटियर्स की भी सक्रिय भागीदारी

अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों से AERO (सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी ने भी कार्यशाला में भाग लिया और क्षेत्रीय स्तर पर अभियान की निगरानी सुनिश्चित करने की दिशा में अपनी भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त, अभियान में 13 सौ से अधिक वालंटियर्स की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जो मतदाताओं को जागरूक करने, सहायता प्रदान करने एवं अभियान की पारदर्शिता बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी का संदेश

धर्मेंद्र कुमार ने उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि “निर्वाचक सूची की शुद्धता लोकतंत्र की नींव है। यह विशेष अभियान प्रत्येक योग्य मतदाता को सूची में सम्मिलित करने और अपात्र प्रविष्टियों को हटाने का सुनहरा अवसर है। सभी बीएलओ, पर्यवेक्षक एवं वालंटियर्स इस जिम्मेदारी को गम्भीरता से निभाएं ताकि पश्चिम चंपारण जिले की मतदाता सूची एक आदर्श सूची बन सके।

यह भी पढ़े : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव के साथ की बैठक

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...

Jamui Industrial Investment: जमुई में औद्योगिक विकास की बड़ी तैयारी, चकाई...

Jamui Industrial Investment: बिहार के जमुई जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री...