शादी के 20 दिन बाद नवविवाहिता 90 हजार नकद व 72 ग्राम सोना लेकर फरार, पति ने दर्ज कराई प्राथमिकी

मेदिनीनगर: झारखंड के मेदिनीनगर में एक नवविवाहिता द्वारा शादी के महज 20 दिन बाद अपने पति को धोखा देकर 90 हजार रुपये नकद और 72 ग्राम सोने के जेवरात लेकर फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना शहर थाना क्षेत्र के नावाहाता की है। पीड़ित पति ज्ञानेश्वर ने शुक्रवार को थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

मुंबई में हुई थी शादी, मेदिनीनगर में रह रहे थे किराये पर
ज्ञानेश्वर ने बताया कि उसकी शादी 8 जून 2025 को मुंबई निवासी गौरी पाटील से परिवारजनों की मौजूदगी में हुई थी। शादी के बाद दोनों 18 जून को मेदिनीनगर आए और नावाहाता में किराये के मकान में रहने लगे। ज्ञानेश्वर एक स्थानीय सोने-चांदी की दुकान में कारीगर के रूप में कार्य करता है।

शुक्रवार सुबह तक सब कुछ सामान्य, शाम को ताला मिला बंद
शुक्रवार सुबह ज्ञानेश्वर काम पर चला गया था। जब वह शाम को घर लौटा तो देखा कि दरवाजे पर ताला बंद था और चाबी खिड़की पर रखी हुई थी। घर के अंदर प्रवेश करने पर उसने पाया कि गौरी गायब थी। घर से एक बैग, 90 हजार रुपये नकद और शादी में मिले 72 ग्राम सोने के आभूषण भी गायब थे। महिला अपना मोबाइल फोन भी घर में ही छोड़ गई थी।

पहले भी हो चुकी थी एक शादी, ब्वॉयफ्रेंड से था संपर्क
ज्ञानेश्वर के अनुसार, शादी के दौरान गौरी के ब्वॉयफ्रेंड का कॉल आया था, तब उसने खुद ब्वॉयफ्रेंड को जानकारी दी थी कि वह ज्ञानेश्वर से शादी करने जा रही है। शादी से पहले गौरी की एक बार पुणे के युवक से शादी हो चुकी थी, जो बाद में तलाक में बदल गई। उसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से गौरी और ज्ञानेश्वर की शादी हुई थी।

भरोसे में लेकर रचाई शादी, फिर दिया धोखा
पीड़ित ने आरोप लगाया कि गौरी ने पहले भरोसे में लेकर शादी की और फिर सुनियोजित तरीके से नकदी व जेवर लेकर फरार हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Khalari School Chori: खलारी के सरकारी स्कूल में चोरी का खुलासा,...

Khalari School Chori: रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र में राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बमने में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने...

Reliance Bombay Creamery Ice Cream: रिलायंस की नई आइसक्रीम सिर्फ ₹10...

Reliance Bombay Creamery Ice Cream: रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने अपने कारोबार का विस्तार करते हुए आइसक्रीम बाजार में प्रवेश कर लिया है।...

Bihar NSD Campus: बिहार में खुलेगा NSD कैंपस, युवा कलाकारों को...

Bihar NSD Campus: बिहार में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama) के नए कैंपस की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री...