बेटा पैदा नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की कर दी हत्या, 2 मासूम बेटी ने लगायी न्याय की गुहार

गयाजी : गयाजी के जनकपुर मोहल्ले में रहने वाली 35 वर्षीय विवाहिता निशा कुमारी की संदिग्ध हालत में मौत 16 जून 2025 को उसके ससुराल जनकपुर में हो गई। मृतक निशा के परिजनों ने निशा के पति अभिषेक, देवर गोलू और उसके साथ ससुर पर केवल बेटी पैदा करने और दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

Goal 2 22Scope News

निशा के परिजन जब गया पहुंचे तो निशा की लाश मिली

नालंदा जिले के लहरी थाना क्षेत्र के मयूरिया मोहल्ले की रहने वाली निशा की शादी सन 2015 में गया के जनकपुर मोहल्ला निवासी अभिषेक के साथ हुई थी। शादी में 12 लाख रुपए खर्च हुए शादी के कुछ दिनों तक ठीक-ठाक रहा। निशा की दो बेटियां हुई तब से निशा के पति अभिषेक और उसके ससुराल वाले लड़का ना पैदा होने के लिए शराब पीकर निशा को प्रताड़ित करने लगे और रुपए की मांग करने लगा। ससुराल पक्ष के द्वारा समय-समय पर रुपए भी दिए गए अचानक 17 जून को निशा के देवर गोलू ने मोबाइल पर सूचना दिया कि निशा ने जहर खा ली है, वह मेडिकल में भर्ती है। निशा के परिजन जब गया पहुंचे तो निशा की लाश मिली। गले पर गहरा काला निशान था, कपड़े फटे थे, शरीर पर चोट के निशान भी थे। ससुराल वालों ने एक चिट्ठी दिखाई जिसे ससुराल वालों ने सुसाइड नोट बताया।

भाई सरवन ने बताया- चिट्ठी फर्जी है, निशा की लिखावट नहीं है

भाई सरवन ने बताया कि चिट्ठी फर्जी है, निशा की लिखावट नहीं है। निशा के परिजनों का कहना है कि यह साजिश है उनका दावा है कि निशा को उसके पति और ससुराल वालों ने हत्या, बेटा ना पैदा करने और दहेज के लिए कर दी है। घटना के बाद आरोपी पति अभिषेक परिवार सहित फरार है। घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। निशा के बच्चों ने बताया पापा शराब पीकर मां को मारते थे मां को छोड़ देने के लिए गिड़गिड़ाते रहे। लेकिन पापा मारते रहे जिसका एक वीडियो भी वायरल है। मृतक मिश्रा के परियों को पुलिस द्वारा केवल आश्वासन दी जा रही है।

यह भी पढ़े : भोजपुर पुलिस को बड़ी उपलब्धि, अवैध हथियार के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Calendar 2027: झारखंड हाईकोर्ट का 2027 कैलेंडर जारी,...

Jharkhand High Court Calendar 2027: अदालतों में कामकाज की तारीखें और छुट्टियां पहले से तय होना न्यायिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसी...

Lt Col Jai Prakash Bhagirathi Peak: कोडरमा के जय प्रकाश ने...

Lt Col Jai Prakash Bhagirathi Peak, कोडरमा: जब रास्ते में बर्फ की मोटी परत हो, सामने खड़ी चट्टानें हों और हर कदम पर मौसम...

Jamshedpur Flood Alert: स्वर्णरेखा-खरकई डेंजर लेवल से ऊपर, 500 से ज्यादा...

Jamshedpur Flood Alert: रात के अंधेरे में जब घरों में पानी घुसना शुरू हुआ तो कई परिवारों के सामने सामान बचाने से ज्यादा चिंता...