पत्नी की हत्या के बाद ससुराल वालों ने दोनों बेटों की किया अपहरण, जान से मारने की दी धमकी

गयाजी : पत्नी के हत्या के बाद ससुराल वालों ने दोनों बेटों को अपहरण किया। विरोध करने पर ससुराल वालों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पिता न्याय की गुहार लगाने पहुंचे। आईजी साहेब के पास कहा कि मुझे इंसाफ चाहिए। अगर इंसाफ नहीं मिला तो आत्मदाह कल लूंगा। यह मामला बिहार के जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के पहल बिगहा की है। बता दें कि पीड़ित का नाम बिजेंद्र कुमार है और जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के इस्लाम पुर गांव का करने वाला है और ये शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

Goal 2 22Scope News

पीड़ित शिक्षक बिजेंद्र कुमार ने बताया- मेरी पत्नी का नाम स्नेहा लता था

वहीं इस संदर्भ में पीड़ित शिक्षक बिजेंद्र कुमार ने बताया कि मेरी पत्नी का नाम स्नेहा लता था और जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र की पहलबिगहा के गाव के रहने वाली थी। मेरी पत्नी शिक्षिका के पद पर जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के बरामा गांव के प्राथमिक विद्यालय में एक साल से शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। करीब एक साल से माईके में रह कर शिक्षिका की नौकरी कर रही थी। उसी दौरान मेरी पत्नी के माईके में ही एक अप्रैल 2025 को अपराधियों के द्वारा घर में घुसकर गोली मारकर कर हत्या कर दिया गया था।

ससुराल वालों के द्वारा के LIC व जमीन का कागजात व जेवरात के साथ साथ नगद रुपए भी रख लिया गया

पीड़ित शिक्षक बिजेंद्र ने यह भी बताया कि मेरी पत्नी के हत्या के बाद मेरे ससुराल वालों के द्वारा के एलआईसी और जमीन का कागजात और जेवरात के साथ साथ नगद रुपए भी रख लिया गया। जब उन्होंने कागजात और जेवरात की मांग करने लगा तो ससुराल वाले देने से इंकार कर दिया। बार-बार धमकी भी देने लगे कि कागजात और जेवरात मागेंगे तो जान से मार देगे। उन्होंने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी ससुराल वालों के द्वारा अस्पताल से ले लिया गया है जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पति को मिलना चाहिए था। जब हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट अस्पताल लेने के लिए गए तो हमें जानकारी मिला कि ससुराल वाले पोस्टमार्टम रिपोर्ट ले गए। जब हम इसकी जानकारी लेने ससुराल गए तो मेरे ससुर अवधेश प्रसाद, साला विक्की कुमार, रॉकी कुमार, बंटी कुमार और सास आशा कुमारी के द्वारा मेरे साथ मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे।

पीड़ित ने कहा- मैं जान बचाकर अपने ससुराल से भागा

पीड़ित ने कहा कि मैं जान बचाकर अपने ससुराल से भागा। फिर लगातार मेरे ससुराल वालों के द्वारा बार-बार जान से मारने की धमकी दिया रहा है। ससुराल वालों के द्वारा कहा जा रहा है कि तुम अपना दोनों बच्चों को हमलोगों के हवाले कर दो नहीं तो जान से मार देगे। फिर मैं अपने दोनों बच्चों को ससुराल वालों को नहीं दिया और अपने साथ अपने घर में ही रख रहा था। दोनों बच्चों का नाम शौर्य (10 साल) और अभीयांश (6 साल) का है। उन्होंने बताया कि मेरे बड़े बेटे शौर्य कुमार को आंख में दिक्कत है और इसका इलाज एम्स हॉस्पिटल में चल रहा है।

यह भी देखें :

शिक्षक ने कहा- दोनों बच्चों को ले जा रहे थे आधार कार्ड बनाने, सुसराल वालों ने करने मारपीट

उन्होंने यह भी बताया कि 27 मई 2025 को हम अपने दोनों बच्चों के साथ से स्कूटी से जहानाबाद आधार कार्ड बनवाने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान मेरे ससुर अवधेश प्रसाद, साला विक्की कुमार, रॉकी कुमार और बंटी कुमार के द्वारा जहानाबाद के पास ही मेरे स्कूटी रोकवा कर मेरे साथ मारपीट करने लगे और मेरे दोनों बच्चों को अपहरण कर लिया। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले पर हमने काको थाना में जाकर पुलिस को सूचना दी। थाना के पुलिस द्वारा हमें बोला गया कि तुम एक लिखित आवेदन दो। मैंने पुलिस की बात मानकर काको थाना में एक लिखित आवेदन दिया। उन्होंने कहा कि थाने के द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। मैंने थाना की पुलिस को बार-बार कार्रवाई करने की मांग की तो उल्टा हमें ही डांटकर भगा दिया गया।

इस मामले पर SP से लेकर सारे अधिकारी से मिल चुके हैं – पीड़ित शिक्षक

पीड़ित शिक्षक ने यह भी कहा कि इस मामले पर एसपी से लेकर सारे अधिकारी से मिल चुके हैं। आज तक पुलिस के द्वारा कोई कारवाई नहीं की गई है। इसलिए आज हम लाचार और विवस होकर आज हम गया आए हैं और आईजी साहब से मिलकर एक लिखित आवेदन दिए हैं। आईजी साहब ने हमें आश्वासन दिया है कि कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मैं शिक्षक हूं। जब शिक्षक को न्याय नहीं मिलेगा तो आम जनता को क्या न्याय मिलेगा। इन्होंने आईजी साहब से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि मुझे इंसाफ चाहिए। अगर हमें इंसाफ नहीं मिलेगा तो हम आत्मदाह कर लेंगे।

यह भी पढ़े : सूर्यकुंड तालाब में सैकड़ों मछलियां मरी, अत्यधिक गर्मी और कम पानी की वजह…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...