जमशेदपुर में हूल दिवस के बैनर फाड़ने पर बवाल: दो पक्षों में भिड़ंत, पांच घायल, तनाव के बीच तैनात हुई भारी पुलिस बल

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धो-कान्हू बस्ती में हूल दिवस के बैनर फाड़े जाने को लेकर सोमवार देर रात तनाव भड़क उठा। बस्तीवासियों और दूसरे पक्ष के बीच तीखा विवाद हुआ, जो बाद में हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। दोनों गुटों के युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कम से कम पांच युवक घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तनाव की गंभीरता को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हूल दिवस के अवसर पर बस्ती के लोगों ने सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा के पास चौक को सजाया और श्रद्धांजलि दी थी। लेकिन इसी दौरान आनंद पांडे, सुमित पांडे, अविनाश पांडे और सोमनाथ पांडे नामक युवकों ने उस स्थान को अपनी जमीन बताते हुए चौक पर लगाए गए बैनर, पोस्टर और सजावट को नुकसान पहुंचाया।

इस घटना के बाद बस्ती में आक्रोश फैल गया। एक पक्ष ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया, तो वहीं दूसरा पक्ष जमीन अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए खुद पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की बात कह रहा है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों से शिकायतें दर्ज कर ली हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो और सिद्धो-कान्हू की मूर्ति व चौक की पुनर्स्थापना की जाए।

लाला जाबीन की खबर

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...