Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh: राष्ट्रीय डॉक्टर डे पर घूस लेते चौपारण CHC के प्रभारी गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई

Hazaribagh: राष्ट्रीय डॉक्टर डे के मौके पर जहां पूरे देश में चिकित्सकों को सम्मानित किया जा रहा है, वहीं हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के प्रभारी चिकित्सक डॉ. सतीश कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

Hazaribagh: 4000 रुपये मांगी थी रिश्वत

जानकारी के मुताबिक, चौपारण प्रखंड अंतर्गत दादपुर गांव निवासी उज्ज्वल सिन्हा, जो ममता वाहन के संचालक हैं, ने ACB में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उज्ज्वल सिंह ने आरोप लगाया कि उनके ममता वाहन के तीन से चार महीनों के बिलों की कुल राशि करीब 25,000 रुपये बकाया है। इन बिलों पर सिग्नेचर करने के एवज में चिकित्सा प्रभारी सतीश कुमार ने 4,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

Hazaribagh: ACB को दी गई थी शिकायत

उज्ज्वल सिन्हा ने यह जानकारी सीधे ACB को दी, जिसके बाद टीम ने प्राथमिक जांच कर शिकायत को सत्य पाया। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से मंगलवार को कार्रवाई की गई, जिसमें सतीश कुमार को रिश्वत लेते ही मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। ACB की टीम ने उन्हें तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

Hazaribagh: ACB की कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद चौपारण स्वास्थ्य केंद्र सहित पूरे जिला स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों में भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

शशांक शेखर और चंदन राणा की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

पटना में बरिस्ता और स्टारबक्स के आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की...

 पटना में खाद्य संरक्षा इकाई ने बरिस्ता और Starbucks समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की। 15,525 रुपये के अनुपयुक्त खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए...

पटना में राज्य स्तरीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू, पांच प्रमंडलों की...

 पटना के पाटलिपुत्र इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में खिलाड़ी हिस्सा ले रही...

बिहार में 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना, 10 जनवरी से...

बिहार में जनगणना 2027 की शुरुआत 25 जनवरी से होगी। 28 फरवरी तक घर-घर सर्वे होगा। नागरिक 10 से 24 जनवरी तक स्व-जनगणना के...