Hazaribagh: भ्रष्टाचार पर ACB का एक्शन, राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Hazaribagh: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दारू अंचल के राजस्व कर्मचारी ज्ञानी राम को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के अनुसार, हजारीबाग जिला के दारू थाना क्षेत्र के मेढ़कुरी कला गांव निवासी हिरामन प्रजापति ने आवेदन देकर शिकायत की थी कि राजस्व कर्मचारी ज्ञानी राम ने उनकी पत्नी दुर्गा देवी के नाम दाखिल-खारिज के आवेदन को स्वीकृत करने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

Hazaribagh: भ्रष्टाचार पर ACB का एक्शन

आवेदक रिश्वत देने के इच्छुक नहीं थे। इसके बाद उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से इसकी शिकायत की। सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि आरोपी ज्ञानी राम ने आवेदक से पहली किस्त के रूप में 3000 रुपये की मांग की थी। सत्यापन प्रतिवेदन के आधार पर एसीबी हजारीबाग ने मामला दर्ज किया गया।

आज एसीबी की गठित ट्रैप टीम ने दारू अंचल में छापेमारी कर आरोपी राजस्व कर्मचारी ज्ञानी राम को वादी से तीन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

SSC CHSL 2026: 2536 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 7...

 SSC ने CHSL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। LDC, JSA और DEO के 2536 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम...

Jharkhand High Court: पहली पत्नी के रहते दूसरी पत्नी को अनुकंपा...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी के जीवित रहते बिना सरकारी अनुमति दूसरी शादी करने वाली पत्नी अनुकंपा नियुक्ति का दावा नहीं कर...

Dhanbad Land Subsidence: सिजुआ में 200 मीटर जमीन धंसी, पांच घर...

 धनबाद के सिजुआ में मंगलवार तड़के धमाके के साथ 200 मीटर जमीन धंस गयी। पांच घर जमींदोज हो गये और 8 साल के बच्चे...