Commercial Advertisment

कैमूर से मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, ये है पूरा मामला…

कैमूर: इन दिनों पूरे देश में विभिन्न तरीकों से साइबर अपराध की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साइबर अपराधी अलग अलग तरीके से लोगों को ठगने या जालसाजी के तहत कागजात बना कर सरकारी लाभ लेने की जुगत में लगे रहते हैं। हालांकि साइबर अपराध की संख्या में लगातार बढ़ोतरी को लेकर अब पुलिस भी डिजिटल अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मुंबई पुलिस ने बिहार के कैमूर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि व्यक्ति ने फर्जी तरीके से किसी का पासपोर्ट बनाया था।

यह भी पढ़ें – पुलिसकर्मी रील्स से करें परहेज, सुपौल DM और एसपी ने नवनियुक्त सिपाहियों को कहा…

मामले में मुंबई पुलिस के एएसआई सूर्यकांत पॉल ने बताया कि मुंबई के गोराई थाना में एक फर्जी पासपोर्ट बनाने का मामला दर्ज है। मामले की जांच के दौरान कैमूर के सोनहन थाना क्षेत्र के कुकुराढ़ गांव निवासी सोमप्रकाश गुप्ता का नाम सामने आया। वहीं भभुआ के एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि फर्जी पासपोर्ट बनाने के एक मामले में छानबीन करते हुए मुंबई पुलिस ने सोनहन थाना क्षेत्र के कुकुराढ़ से सोमप्रकाश गुप्ता नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह भभुआ शहर में कंप्यूटर सेंटर का दुकान चलाता है। फ़िलहाल उसका इतिहास खंगाला जा रहा है कि वह फर्जी पासपोर्ट बनाने के काम में संलिप्त था या क्या मामला है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  अजीत सर जेल जायेंगे न?…, राजधानी के स्कूल में पुलिस पहुंची तो छात्राओं के सवाल ने चौंका दिया…

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Bihar Investment and Industrial Development: बिहार के उद्योगों को मिलेगी नई...

Bihar Investment and Industrial Development, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार...

Bihar Rail Projects: पटना साहिब प्रकाश पर्व पर 9 से 16...

Bihar Rail Projects, पटना: दीपावली और छठ महापर्व पर बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा, रेल परियोजनाओं के विस्तार और राज्य में आईटी व...

Nishant Kumar Sasaram Visit: पायलट बाबा धाम में किस मंदिर में...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम स्थित महायोगी पायलट बाबा धाम आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर...