कैमूर पुलिस का एक्शन – कुख्यात युवक शैलेश पांडे उर्फ पीयूष हथियार के साथ गिरफ्तार

कैमूर पुलिस का एक्शन – कुख्यात युवक शैलेश पांडे उर्फ पीयूष हथियार के साथ गिरफ्तार

कैमूर : बिहार में नई सुशासन सरकार बनते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक उभरते कुख्यात अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फायरिंग, दहशत फैलाने और पुलिस-कस्टडी से आरोपी छुड़ाने की कोशिश जैसे कई मामले दर्ज हैं।

कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर पंचायत हाटा के रहने वाले शैलेश पांडे उर्फ पीयूष पांडे को पुलिस ने अवैध पिस्टल, खाली मैगजीन और एक खोखे के साथ गिरफ्तार किया है।

कई मामलों में वांछित था आरोपी 

भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने प्रेसवार्ता में बताया कि भरीगांवा गांव में जमीनी विवाद के दौरान पीयूष ने अवैध पिस्टल से फायरिंग कर दी थी। ग्राम निवासी अमरनाथ तिवारी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई और महज चार घंटे के अंदर चैनपुर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने बताया  कि कई मामलों में वांछित था आरोपी।

गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया 

एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने चैनपुर थानाध्यक्ष और टीम की सराहना करते हुए बताया कि इस महीने चैनपुर थाना क्षेत्र से कुल 6 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं—जिनमें दो पिस्टल, दो देसी कट्टा और दो गन शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

ये भी पढ़े :  अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन में होगा दिग्गजों का जमावड़ा, अध्यक्षता करेंगे बीजेपी एमएलसी संजय मयुख 

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...