Commercial Advertisment

आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को जीविका दीदी देंगी पोशाक, किया गया MOU साइन

पटना: राज्य के आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चे भी अब एक पोशाक में केंद्र में आयेंगे। आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों को पोशाक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति एवं समाज कल्याण विभाग के बीच एक समझौता किया गया है। इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार और मंत्री मदन सहनी उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी के बच्चों के पोशाक के लिए जो पैसा मिलता था उस पैसे को जीविका दीदियो के हवाले किया गया है।

जीविका दीदियो के माध्यम से गांव के आंगनबाड़ी केन्द्रों में पढने वाले बच्चों को एक जोड़ी पोशाक बना कर दिया जायेगा। आज इस पहल के लिए मैं समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी और उनके विभाग के अधिकारियों को मैं धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने ग्रामीण विकास और जीविका के लिए रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अभी 52000 बच्चों के कपड़ों का काम दिया गया है जिससे 80 हजार जीविका दीदियों को रोजगार मिलेगा।

यह भी पढ़ें – NTPC बाढ़ में 660 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू, बिहार को भी मिलने लगे…

वहीं मंत्री मदन सहनी ने कहा कि अब बिहार के आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों को भी राज्य सरकार की तरफ से पोशाक दिए जायेंगे। आज दोनों विभागों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया है। इससे मंत्री श्रवन कुमार और मेरे लिए ख़ुशी की बात है कि जीविका दीदियां आगे बढ़ेंगी और उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  7 जुलाई को होना था विवाहिता के भाई का तिलक, आज किया ऐसा….

पटना से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

Vaibhav Suryavanshi News: वैभव को बाहर रखने से टीम इंडिया को...

 न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बावजूद टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल। 22 Scope के एडिटर इन चीफ गंगेश गुंजन ने बताया,...

Gamharia Thana Rape Allegation: ‘रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो बेटियां...

Gamharia Thana Rape Allegation: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में न्याय की गुहार लेकर पहुंची एक महिला के साथ पुलिसकर्मी पर...

Ranchi Murder Case: होटल मालिक ने 50 हजार में दी सेल्समैन...

 रांची के पिठौरिया में कृष्णा स्वीट्स के सेल्समैन बानेश्वर गोराई की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई। होटल मालिक और सफाईकर्मी गिरफ्तार, 50 हजार...