बाइक से आए बेखौफ अपराधियों ने बस पर की फायरिंग, फिर…

समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. बाइक सवार पांच की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने बस को ओवरटेक कर रोका, फिर चालक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. मामला ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर सब्जी मंडी एनएच 28 की है.

जख्मी चालक की पहचान मोहम्मद आबिद के रूप में हुई है. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बस ऑनर सुनील यादव का मुजफ्फरपुर के एक बस संचालक के साथ बस की टाइमिंग को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर आज अपराधियों ने बस चालक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. उसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गया.

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच 28 को जाम कर दिया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं. वहीं अपराधियों को जल्द पकड़ लेने की बात पुलिस ने कही है.

रिपोर्ट : सुनील कुमार

पटना में दिनदहाड़े अपराधियों का तांडव, सरेआम सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर शख्स को काटा

राजधानी पटना में अपराधियों ने दिन दहाड़े युवक को  गोलियों से भूना

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने...

Hemant Soren News, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की...