हिन्दू राष्ट्रवाद के उभार पर चिंता व्यक्त करने के बाद पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी पर शहनवाज हुसैन का बड़ा हमला

patna-  बिहार सरकार में मंत्री शहनवाज हुसैन ने एक बार फिर से भारत के पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी पर बड़ा हमला बोला है.

दरअसल शहनवाज हुसैन का यह बयान हामिद अंसारी द्वारा भारतीय मुस्लिम परिषद् में दिए गए उस बयान के बाद आया है जिसमें हामिद अंसारी ने हिन्दूस्तान में हिन्दू राष्ट्रवाद के कथित उभार पर अपनी चिंता व्यक्त की थी और कहा था हिंदू राष्ट्रवाद चिंता का विषय है,  देश में धार्मिक आधार पर लोगों को बांटा जा रहा है, लोगों में राष्ट्रीयता को लेकर विवाद पैदा किया जा रहा है, खासकर एक धर्म विशेष के लोगों को उकसाया जा रहा है, देश में असहिष्णुता को हवा दी जा रही है और असुरक्षा का माहौल बनाया जा रहा है.

p4 1 22Scope News

अपने बयान में शहनवाज हुसैन ने कहा कि भारतीय मुस्लिम परिषद् हमेशा से भारत के खिलाफ जहर उगलता रहा है, इसके कार्यक्रम में शामिल होकर हामिद अंसारी ने भारत का मान गिराया है, यह हामिद अंसारी का एक गैर जिम्मेदाराना  रवैया है.

शहनवाज हुसैन यहीं नहीं रुके बल्कि  यहां तक कह डाला कि हामिद अंसारी कभी भी जन नेता नहीं रहे और न ही मुस्लिस समाज के बड़े  नेता. भारत में उन्हे उप राष्ट्रपति की कुर्सी मिली इससे बड़ा सम्मान और क्या हो सकता है.

यहां बता दें कि भारतीय अमेरिकी मुस्लिम परिषद (आईएएमसी) (पूर्व में भारतीय मुस्लिम परिषद-यूएसए) अमेरिका में भारतीय अमेरिकी मुसलमानों का एक ए़डवोकेसी संगठन है. इसकी स्थापना 15 अगस्त 2002 को गुजरात दंगों के बाद हुआ था. संगठन का दावा भारत में बहुलवाद और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने की है.

 

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...