मुश्किलों में खान सर, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

Patna– RRB NTPC परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट अभ्यर्थियों द्वारा राजेन्द्र नगर स्टेशन के पास 24 जनवरी को किए गए हंगामें में खान सर की मुश्किलें बढ़ सकती है.

दरअसल खान सर पर अभ्यर्थियों को हिंसा के लिए भड़काने का आरोप  है. गिरफ्तार चार प्रदर्शनकारियों के बयान पर पटना के पत्रकार नगर थाना में खान सर और चार सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.  प्राथमिकी में खान सर के साथ ही एस के झा, नवीन सर, अमरनाथ सर, गगन प्रताप, गोपाल वर्मा का नाम भी शामिल है.

इन सभी के खिलाफ षड्यंत्र के तहत मजमा लगाकर सड़क मार्ग को बाधित करने, दंडाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को अपमानित करने, तोड़फोड़ करने के आरोप में आईपीसी की धारा 147/148/149/151/152/186/187/188/323/332/353/504/506/120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है.

माना जा रहा है कि इस प्राथमिकी के बाद पुलिस कभी भी खान सर की गिरफ्तारी कर सकती है.

बता दें कि इसके पहले खान सर ने छात्रों द्वारा की जारी रही तोड़फोड़ की निंदा करते हुए सरकार से अभ्यर्थियों के साथ न्याय करने की मांग की थी और कहा था कि सिर्फ  मेरी चुप्पी से यह आन्दोलन खत्म नहीं हो सकता, इसके लिए कोई जिम्मेवार है तो वह RRB  है, छात्रों के द्वारा करीबन 8 लाख ट्विट किया गया, लेकिन RRB  सोया रहा. यदि समय रहते  अभ्यर्थियों की समस्यायों का समाधान कर दिया गया होता, तब यह बबाल नहीं होता.

रिपोर्ट -शक्ति

खान सर का वीडियो देख कर मजदूर की बेटी बनी दारोगा

Saffrn

Trending News

Digital Farming Mission: बिहार में गांव-गांव तैयार होंगे ‘डिजिटल कृषि योद्धा’,...

 बिहार सरकार गांव स्तर पर ‘डिजिटल कृषि योद्धा’ तैयार करेगी। किसानों को बिहार कृषि ऐप के जरिए मौसम, बाजार भाव, उर्वरक और सरकारी योजनाओं...

Crime Control Update: बिहार में अपराधियों पर सख्ती, 4 महीने में...

 बिहार में जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच 7624 अपराधियों को सजा दिलाई गई। 453 को उम्रकैद, 253 को 10 साल या अधिक की...

Bihar Health System Monitoring: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कंट्रोल सेंटर से...

 बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कमांड कंट्रोल सेंटर से जिला अस्पतालों की लाइव मॉनिटरिंग की। मरीजों ने अस्पतालों की सुविधाओं और इलाज...

डिजिटल क्रांति से सशक्त होगा बिहार का किसान, ‘बिहारी डिजिटल कृषि...

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज कृषि भवन पटना में 'बिहार कृषि ऐप' की व्यापक समीक्षा...

किस गांव में कौन-सी शिकायत लंबित? अब सब दिखेगा डैशबोर्ड पर

पटना : ग्रामीण विकास विभाग ने संचालित अपनी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और पारदर्शिता अपनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img