उप परिवहन आयुक्त ने परिवहन कार्यालय का किया निरीक्षण, सड़क सुरक्षा को लेकर दिया ये निर्देश

सिमडेगा : झारखंड के उप परिवहन आयुक्त निरंजन कुमार ने गुरुवार को सिमडेगा परिवहन कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के साथ ही उन्होंने सभी दस्तावेज एवं चल रहे कार्य और गतिविधियों की जानकारी ली. मौके पर उन्होंने डीटीओ विजय सिंह बिरवा, मोटरयान निरीक्षक अरुण कुमार झा से बारीकी से पूछताछ की.

इस दौरान सभी प्रकार के प्रश्नों के संतुष्ट जवाब मिलने पर उन्होंने यहां के कार्यों की सराहना की. मौके पर निरंजन कुमार ने बताया कि रूटीन वर्क के तहत पूर्व से सुनियोजित यह निरीक्षण था. यहां पर सभी प्रकार के कार्य सही पाए गए. साथ ही उन्हें सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं. जिसमें विशेषकर हेलमेट पहनने को लेकर जागरूकता अभियान एवं वाहन जांच के दौरान हेलमेट को प्राथमिकता के आधार पर जांच करने के भी निर्देश दिए हैं. साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने की भी बात कही गई.

रिपोर्ट : विकास

महुदा स्थित तिरगा में ट्रामा सेंटर का होगा निर्माण, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीसी ने दी जानकारी

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...