घर में घुस कर बच्चों को डरा अपराधियों ने की लाखों रूपये की लूट, पूरा परिवार दहशत में…

गयाजी: बोधगया में मंगलवार की शाम अपराधियों ने एक व्यवसायी के घर में घुस कर दो लाख नकद समेत अन्य सोने चांदी का जेवर लूट लिया। घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले में बोधगया थाना क्षेत्र के टीका बीघा निवासी व्यवसायी चंदन कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम पत्नी गयाजी शहर में कुछ खरीददारी करने के लिए गई थी। इस दौरान घर में चार छोटे छोटे बच्चे थे तभी चार व्यक्ति पहुंचे और जबरन दरवाजा खुलवा कर घर में घुस गये।

यह भी पढ़ें – ‘वोट देगा बिहारी, नौकरी लेगा बाहरी’ अब नहीं चलने देंगे, डोमिसाइल नीति की मांग लेकर राजधानी में…

चारों में से दो गली में रेकी करता रहा जबकि दो अंदर घुसा और बच्चों को डरा धमका कर अलमीरा की चाबी ले ली। बदमाशों ने अलमीरा से एलआईसी का लोन जमा करने के लिए रखे दो लाख रूपये, एक सोने का चेन, एक अंगूठी, कान का टॉप समेत अन्य सामान ले कर फरार हो गये। घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में हैं। हालांकि लूटपाट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामले को लेकर पीड़ित ने बोधगया थाना में मामला दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। व्यवसायी ने बताया कि सीसीटीवी में कैद बदमाशों को वह नहीं पहचानते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   स्कूल से लेकर हॉस्टल और प्रोत्साहन राशि तक…, सीएम नीतीश ने अल्पसंख्यक छात्रों के लिए…

गयाजी से आशीष कुमार की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...