Advertisment

JDU का होगा भाजपा में विलय! कैमूर में ट्रैक्टर से पहुंच कर सांसद ने कहा…

कैमूर: बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह बुधवार को कैमूर के रामपुर प्रखंड में आयोजित किसान महासम्मेलन में ट्रैक्टर से पहुंचे। इस दौरान वे किसानों की समस्या को लेकर जम कर बरसे। उन्होंने केंद्र और राज्य की सरकार पर जम कर बरसते हुए कहा कि बिहार और केंद्र में डबल इंजन की सरकार ने कोई काम नहीं किया है। उन्होंने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि वर्षों बीत गए पर आज तक दुर्गावती जलाशय परियोजना के तहत नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया। अगर नहर में पानी की व्यवस्था कर दी जाये तो कैमूर के किसानों को पानी की समस्या नहीं होगी।

उन्होंने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों से पैक्स के माध्यम से जो धान की खरीद होती है उसमें एक क्विंटल पर 300 रुपया कमिशन लिया जाता है। इस मामले की जानकारी सब को है लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। सांसद सुधाकर सिंह ने इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी बातें की और दावा किया कि बहुत जल्दी जदयू का विलय भाजपा में होगा।

यह भी पढ़ें – लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर फोन कर मांगे 10 लाख, पुलिस के सामने बोला…

लोगों को दिखाने और मुर्ख बनाने के लिए भाजपा जदयू अलग पार्टी है लेकिन दोनों का विलय बहुत ही जल्दी होने वाला है। अब जनता को विचार कर वोट देना चाहिए कि अगर वे नीतीश कुमार या जदयू को वोट करेंगे तो वह वोट सीधे भाजपा के खाते में जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  विदेशी हथियार के साथ पूर्व पार्षद पति गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी है पुलिस

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

 

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...