Sahibganj: बिना चालक की दौड़ी मालगाड़ी, 14 बोगियां हुईं बेपटरी, कई बकरियों की मौत

Sahibganj: झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहड़वा प्रखंड स्थित बिन्दुवासिनी रैक लोडिंग यार्ड में गुरुवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। एक मालगाड़ी की 14 बोगियां बिना चालक और बिना ब्रेक के अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार से दौड़ती हुई दूसरी खड़ी मालगाड़ी से टकरा गईं, जिससे यार्ड में अफरातफरी मच गई।

Sahibganj: कैसे हुआ हादसा?

बताया जा रहा है कि एक मालगाड़ी का रैक पूरी तरह लोड होकर यार्ड में खड़ा था। अचानक यह रैक बिना किसी चेतावनी और चालक के नियंत्रण के खुद-ब-खुद लुढ़कने लगा। तेज रफ्तार में दौड़ती बोगियों ने एक अन्य खड़ी मालगाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक के बाद एक बोगियां पटरी से उतर गईं और पलट गईं।

Sahibganj: हादसे में 14 बकरियों की मौत

हादसे के समय सौभाग्य से कोई व्यक्ति घटनास्थल पर मौजूद नहीं था, जिससे मानव हानि टल गई। हालांकि, पटरी किनारे चर रही 14 बकरियां तेज रफ्तार बोगियों की चपेट में आकर मारी गईं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर कोई इंसान वहां होता, तो जनहानि भी हो सकती थी।

Sahibganj: रेलवे को भारी नुकसान

इस हादसे में रेलवे को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। मालदा डिविजन और साहिबगंज से क्रेन, जेसीबी और अन्य भारी मशीनें मंगवाकर बेपटरी बोगियों को हटाने का कार्य जारी है। वहीं रेलवे प्रशासन ने हादसे की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...