Bokaro: स्टील प्लांट में हादसा, इलेक्ट्रिकल फ्लैश की चपेट में आकर दो मजदूर झुलसे

Bokaro: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप (SMS-1) विभाग में काम कर रहे दो मजदूर इलेक्ट्रिकल फ्लैश की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद दोनों को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Bokaro: कैसे हुआ हादसा?

मंगलवार दोपहर करीब, SMS-1 विभाग के एरिया रिपेयर शॉप में यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, बीएसएल कर्मचारी देवरथ और ठेका मजदूर शक्ति एक इलेक्ट्रिकल पैनल में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक इलेक्ट्रिकल पैनल में फ्लैश हुआ, जिससे दोनों कर्मचारी झुलस गए।

Bokaro: अधिकारी पहुंचे मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही बोकारो स्टील प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। दोनों जख्मी मजदूरों को तुरंत BGH ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

Bokaro: हादसे की जांच जारी

बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो प्राथमिक रूप से यह इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट या सुरक्षा में चूक से जुड़ा मामला हो सकता है। हालांकि जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Ranchi Traffic Challan: दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38 हजार...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...

Driving Licence Rules: ड्राइविंग लाइसेंस के नियम होंगे सख्त, ऑनलाइन टेस्ट...

 Driving Licence Rules में बदलाव का प्रस्ताव है। ऑनलाइन सुरक्षित ड्राइविंग टेस्ट के पासिंग मार्क्स 60% से बढ़ाकर 75% करने और पीवीसी कार्ड देने...