Sahibganj : नमाज पढ़कर लौट रहे थे, घात लगाकर मार दी गोली, हालत गंभीर…

Sahibganj : साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के खेरवा गांव में बुधवार देर रात एक बड़ी वारदात हुई जब नमाज पढ़कर घर लौट रहे शख्स को उसके ही गांव के एक व्यक्ति ने गोली मार दी और फरार हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने गंभीरावस्था में शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

Sahibganj : पहले से घात लगाकर बैठा था आरोपी

घायल व्यक्ति का नाम बदरूल हक बताया जा रहा है जबकि आरोपी युवक का नाम आलम अंसारी फरार है। मिली जानकार के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब बदरूल हक मस्जिद से नमाज पढ़कर अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान पहले से घात लगाए आलम अंसारी ने सामने से आकर बदरूल हक पर गोली चला दी।

Sahibganj : ग्रामीणों में दहशत का माहौल

गोली सीने के बीचों-बीच लगी और आर-पार हो गई, जिससे वह मौके पर ही गिरकर बेहोश हो गए। हमले के बाद आलम अंसारी ने गांव में दहशत फैलाने के लिए हवा में दो राउंड और फायरिंग की। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और तुरंत बरहेट थाना को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एसआई असीम कुजूर और एएसआई अशोक सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया कि बदरूल हक के सीने में गोली लगी है जो आर-पार हो चुकी है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया।

Saffrn

Trending News

जमीन विवाद में दिव्यांग भाई की हत्या, आरोपी फरार

गयाजी : गयाजी जिले के डुमरिया प्रखंड के महूड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही सगे भाई की धारदार...

चिराग का ‘INDI’ गठबंधन पर निशाना, कहा- कांग्रेस ने सत्ता के...

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर निशाना साधा है।...

बिहार MLC चुनाव : नामांकन से पहले दिनारा के भलुनी भवानी...

सासाराम : भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह आज दिनारा के भलुनी भवानी देवी मंदिर पहुंचे और विशेष रूप से पूजा अर्चना की। बता...

CCTV में कैद मौत का खौफनाक मंजर, दूध सप्लायर की दर्दनाक...

मोतिहारी : ढाका-मोतिहारी मुख्य पथ पर परतापुर शिव मंदिर के समीप रविवार की बीती देर रात बेकाबू वाहन से कुचलकर एक 26 वर्षीय युवक...

SH-91 पर खून से सना मिला युवक का शव, सिर व...

मधेपुरा : मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एसएच-91 पर एक अज्ञात युवक का खून से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img