नगर निगम की तैयारियों की खुली पोल! कतरास में सब्जी बाजार जलमग्न, राहगीर परेशान

कतरास. मंगलवार की बारिश ने धनबाद नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है। कतरास आंचल अंतर्गत वार्ड संख्या 3 स्थित पंचगढ़ी बाजार का सब्जी मार्केट बारिश के कुछ ही घंटों में पूरी तरह जलमग्न हो गया। जलजमाव इतना गंभीर था कि सड़क पर करीब डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया और नालियों का गंदा पानी बहकर सब्जियों तक जा पहुंचा, जिससे विक्रेताओं की सब्जियां नाली में बह गईं। वहीं नालियों से उठती बदबू ने स्थानीय लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है।

कतरास में सब्जी बाजार जलमग्न

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पंचगढ़ी बाजार, राजस्थानी धर्मशाला से लेकर मछली पट्टी तक नगर निगम की ओर से नालियों की नियमित सफाई नहीं की जाती है। यही वजह है कि बरसात के आते ही जलजमाव का संकट उत्पन्न हो जाता है। इतना ही नहीं, वार्ड 1 से लेकर 3 तक नालियों के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार की बात सामने आ रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नालियों के निर्माण में बेहद घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिससे ये थोड़े समय में ही टूट-फूट का शिकार हो जाती हैं। मछली पट्टी क्षेत्र में नालियों की बनावट ही बदल दी गई, जिससे जल निकासी की स्थिति और बदतर हो गई है। यह सब नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।

आदर्श गुप्ता की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand TET Exam 2026: जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के लिए...

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने TET परीक्षा को लेकर सरकार से विशेष व्यवस्था और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। संघ...

Jharkhand Startup Success: एक्वालाइन भुवनम ने SEB मूल्यांकन में हासिल किया...

जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण पर काम करने वाले एक्वालाइन भुवनम ने झारखंड स्टार्टअप नीति 2023 के तहत चयनित होकर SEB मूल्यांकन में सर्वोच्च...

Jharkhand T20 Premier League Auction 2026: रॉबिन मिंज बने सबसे महंगे...

 झारखंड टी20 प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में रॉबिन मिंज 15.25 लाख रुपये में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। ईशान किशन 6.25 लाख रुपये में...

Shravan Kumar: सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्पित सरकार, मंत्री...

बिहारशरीफ में मंत्री श्रवण कुमार ने दो पीसीसी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।Shravan...

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img