
पटना : बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने वाले हैं। इसको लेकर सियासी दल कुछ महीने पहले से ही रणनीति बना रहे हैं। इस बीच जनसुराज के संस्थापक व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) को 25 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। अगर इससे ज्यादा सीटें आईं तो राजनीति छोड़ दूंगा। इतना ही उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) नवंबर के बाद मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। पीके ने दावा किया कि बिहार के 60 फीसदी से ज्यादा लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार नहीं बनेगी।

बिहार में NDA की सरकार नहीं – प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को नवंबर में नया मुख्यमंत्री मिलेगा। पीके डंके की चोट पर कहा कि बिहार को नवंबर में नया मुख्यमंत्री मिलेगा और इसे आप लिखकर ले लीजिए। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की कि जदयू को 25 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी। अगर ऐसा हुआ तो वह राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि मैंने बंगाल में भी कहा था और अभी भी कह रहा हूं, बिहार में एनडीए की सरकार नहीं बनेगी।
प्रशांत ने कहा- बिहार में लालू यादव बड़ा फैक्टर
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार के लोग 30-35 साल से वही चीजें देख रहे हैं और अब बदलाव चाहते हैं। प्रशांत के अनुसार, लोकसभा चुनाव में एनडीए को 30 से ज्यादा सीटें इसलिए मिलीं क्योंकि लालू प्रसाद यादव एक बड़ा फैक्टर थे। उन्होंने दावा किया कि बिहार के लोग बीजेपी और जदयू को इसलिए वोट देते हैं ताकि लालू यादव फिर से सत्ता में न आएं।
यह भी पढ़े : Assembly Election को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा एलान, कहा कम से कम…




