कांटी थर्मल पावर प्लांट के गेट पर मजदूरों का हंगामा

प्रबंधक पर लगाया मनमानी का आरोप

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थर्मल पावर प्लांट के द्वारा लगातार मजदूरों को हटाने के विरोध में मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा है. मजदूरों ने जमकर हंगामा शुरू किया.

बताया जाता है कि पुराने यूनिट एवं एक नंबर प्लांट वर्क के दर्जनों मजदूरों को काम पर से हटा दिया गया है. उनका गेट पास नहीं बनाया गया है. वहीं कांटी थर्मल पावर के मुख्य द्वार पर थर्मल प्रबंधन के विरोध में नारेबाजी करते हुए सभी मजदूरों जमकर हंगामा किया.

मजदूर नेता अनय राज ने मजदूरों की चार मांगे हैं. लेकिन थर्मल पावर में जब चाहे लोगों को रख लिया जाता है और पैसे मांगने पर उन्हें निकाल दिया जाता है. और तो और गेट पास नहीं दिया जाता है, ताकि वे अंदर प्रवेश नहीं कर सके. जब तक इस मामले का निपटारा नहीं हो जाता तब तक कोई भी मजदूर काम पर नहीं लौटेंगे. वहीं हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर कांटी थाने की पुलिस भी पहुंच गई है. पुलिस मजदूरों को समझाने का प्रयास कर रही है.

रिपोर्ट : विशाल

पावर प्लांट से निकलने वाले स्क्रैप के गोरखधंधे का खुलासा, सवालों के घेरे में भेल के अधिकारी

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...