गोपाल खेमका की हत्या के बाद उनके घर पहुंचे पप्पू, कहा- बिहार में महा गुंडाराज

पटना : राजधानी पटना में बिजनेसमैन गोपाल खेमका को उनके घर के पास ही शुक्रवार की रात 11.30 बजे अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के खबर सुनते ही निर्दलीय सांसद पप्पू यादव रात 2:30 बजे उनके घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिहार में महा गुंडाराज का जन्म हो गया है। राजधानी पटना में गांधी मैदान के पास राज्य के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या कर दी गई है, शर्म से डूब मरो सरकार। बिहार पुलिस को चुल्लू भर पानी में नाक रगड़ कर आत्महत्या कर लेना चाहिए।

Goal 6 22Scope News

इस बच्चे को क्या दिलासा दूं? – पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि इस बच्चे को क्या दिलासा दूं? सात साल पहले गोपाल खेमका के पुत्र गुंजन खेमका की हत्या हुई थी, उन्हें न्याय का भरोसा दिलाने गया था। अगर उस वक्त सरकार अपराधियों की साझीदार न बनकर, उनके फिलाफ कठोर कार्रवाई करती तो आज गोपाल खेमका की हत्या न होती। जैसे ही सूचना मिली मैं वहां पहुंचा। पर इस क्रूर महा गुंडाराज में कोई सुरक्षित नहीं है, बिहार अपराधियों का अभ्यारण्य बन गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को बख्श दीजिए।

Pappu Yadav 1 22Scope News

यह भी पढ़े : राजधानी में शूटआउट, अपराधियों ने नामी बिजनेसमैन गोपाल खेमका को गोलियों से भूना

विवेक रंजन की रिपोर्ट

 Hemant Soren: बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर...

 बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई। अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित...

JPSC JSSC CID Arrest: CID ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार,...

JPSC JSSC CID Arrest, रांची: अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने JPSC और JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षाओं से जुड़े मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया...

Alamgir Alam Money Laundering Case: आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से...

Alamgir Alam Money Laundering Case, रांची: झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को टेंडर आवंटन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम...