Advertisment

पटना में अपार्टमेंट में लगी आग, सड़क संकरी होने की वजह से नहीं पहुंच सकी दमकल की गाड़ियां फिर…

पटना: राजधानी पटना में स्थित एक अपार्टमेंट के एक फ्लैट में आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग ने धीरे धीरे विकराल रूप ले लिया और आसपास के 5 अन्य फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की घटना के बाद फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया वहीं फ्लैट में मौजूद लोगों को बाहर निकाला। घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति श्याम मंदिर रोड स्थित श्री सिद्धनाथ अपार्टमेंट की है जहां अचानक सोमवार की दोपहर एक फ्लैट से धुआं निकलने लगा।

यह भी पढ़ें – बिहार के संतुलित विकास से ही देश का विकास संभव, MIT कॉलेज में एकदिवसीय…

धुंआ देख पहले लोगों ने खुद से पानी डाल कर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन जब नाकाम रहे तो मामले की सूचना दमकल को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान अपार्टमेंट में फंसे लोगों को भी दमकलकर्मियो ने निकाला। अगलगी में लाखों रूपये की संपत्ति की क्षति का आकलन किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अपार्टमेंट तक जाने का रास्ता काफी संकरी है जिसकी वजह से दमकल की बड़ी गाडियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। बाद में दमकल की छोटी गाड़ियों को बुलाया गया और फिर आग पर काबू पाया गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  ‘वृक्ष लगाएं, पर्यावरण बचाएं’ नारे के साथ छात्रों ने लिया संकल्प, लगायेंगे एक पेड़…

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

 

दिलीप जायसवाल ने मीटिंग बुलाई, बिहार में जमीन विवादों पर 6...

 पटना : बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने आज सूबे के प्रशासनिक कामकाज और आम जनता से जुड़े जमीन के...

जंतर-मंतर जीत गया, रांची अब भी बारिश में बैठा है —...

रांची/नई दिल्ली। 25 जुलाई की शाम दिल्ली के जंतर-मंतर पर पटाखे छूट रहे थे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा आ चुका था,...

ललन सिंह का नकली PA बबन गिरफ्तार: फोन पर बोलता था...

बिहार पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को दबोचा है जिसके कारनामे सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाएं। सचिवालय थाना पुलिस ने मुंगेर के...