Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Singer शान के अपार्टमेंट में लगी आग…

डिजिटल डेस्क : Singer शान के अपार्टमेंट में लगी आग…। बॉलीवु़ड Singer शान मुंबई में जि अपार्टमेंट में रहते हैं उसमें मंगलवार तड़के आग लगने की घटना हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जब आग ने अपार्टमेंट के एक फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया तो सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और कई दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।

दमकल कर्मियों ने मेहनत से आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना सामने नहीं आई है।

आग लगने की घटना  में Singer शान और उनका परिवार सुरक्षित

दमकलकर्मियों ने पुष्ट किया है कि घटना के समय शान अपने परिवार के साथ उस इमरात में ही थे, लेकिन वे सभी इस समय सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यह जानकारी सामने आते ही ही सिंगर के फैंस ने राहत की सांस ली। यह आग सातवीं मंजिल पर लगी थी, जबकि गायक 11वें मंजिल पर रहते हैं।

मुंबई के इसी अपार्टमेंट में मंगलवार तड़के आग लगी जिसमें गायक शान रहते हैं।
मुंबई के इसी अपार्टमेंट में मंगलवार तड़के आग लगी जिसमें गायक शान रहते हैं।

शॉट सर्किट के चलते Singer शान के अपार्टमेंट में  आग लगने की आशंका…

Singer शान के अपार्टमेंट में  आग लगने की कोई ठोस वजह अभी तक सामने नहीं आई है। आरंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि शॉट सर्किट की वजह से यह आग लगी हो। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में काले धुएं के गुबार को देखा जा सकता है। वहीं, इसमें इमारत के नीचे बड़ी संख्या में दमकम की गाड़ियां भी नजर आ रही हैं।

सिंगर शान की फाइल फोटो
सिंगर शान की फाइल फोटो

अपनी मखमली आवाज के लिए जाने जाते हैं Singer शान….

अपार्टमेंट में  आग लगने की घटना के चलते अचानक चर्चा में आए Singer शान के बारे में भी विस्तार से लोगों ने जानने की जिज्ञासा दिखाई है। इसके गूगल और तमाम सोशल मीडिया साइट्स  पर बॉलीवुड प्रेमी उनके बारे में ब्योरा तलाश रहे हैं।

बता दें कि Singer शान बॉलीवुड में अपने उनकी मखमली आवाज के लिए जाने जाते हैं। Singer शान शाहरुख, रणबीर कपूर, आमिर खान जैसे कई सुपरस्टार्स के लिए गाना गा चुके हैं। गायकी के साथ अभिनय में भी Singer शान अपनी किस्मत आजमा चुके हैं।

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...