Advertisment

‘वृक्ष लगाएं, पर्यावरण बचाएं’ नारे के साथ छात्रों ने लिया संकल्प, लगायेंगे एक पेड़…

भागलपुर: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को भागलपुर में 76वां वन महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में भागलपुर वन प्रमंडल द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीएमएस हाई स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम भागलपुर की मेयर डॉ वसुंधरा लाल वन प्रमंडल पदाधिकारी श्वेता सिंह, डॉ हेमशंकर शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर की।

उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, पर्यावरण प्रेमियों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक परंपरा नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हमें बड़े पैमाने पर पेड़ लगाने होंगे और उनकी देखभाल करनी होगी। डॉ वसुंधरा लाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वन महोत्सव केवल एक दिन का आयोजन नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे पूरे वर्ष भर जन आंदोलन के रूप में मनाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें – सरकार के इस योजना की बदौलत राष्ट्रपति भवन पहुंचा कटिहार का मनीष, आज…

उन्होंने बच्चों से भी अपील की कि वे कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसकी जिम्मेदारी खुद उठाएं। कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा पर्यावरण पर आधारित चित्रकला, कविता पाठ और नाटक प्रस्तुत किए गए, जिससे कार्यक्रम का माहौल जीवंत हो गया। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकगणों ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन महोत्सव के तहत इस बार पूरे भागलपुर जिले में हज़ारों पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

2 6 22Scope News

इसके अंतर्गत स्कूल, कॉलेज, पंचायत, सरकारी संस्थानों एवं आम लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम के समापन पर ‘वृक्ष लगाएं, पर्यावरण बचाएं’ के नारे के साथ सभी ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों में क्षेत्रीय पार्षद, समाजसेवी, स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस आयोजन ने भागलपुर में हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक नई ऊर्जा भर दी है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर लगेगी रोक या रहेगा जारी, फैसला इस दिन…

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Hazaribagh Coal Mining News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, लकूरा जंगल में...

हजारीबाग के लकूरा गांव में सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध रैट होल कोयला खदानों को ध्वस्त कर बंद कराया। तस्करी नेटवर्क...

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...