आदित्यपुर में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त: निकासी व्यवस्था हुई फेल, नदियों के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा

रांची: आदित्यपुर में लगातार हो रही बारिश ने नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 और 17 में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। बारिश का पानी गलियों से लेकर घरों तक भर चुका है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

वार्ड 17 के निवासी नवीन नायक (ब्लू टी-शर्ट) ने बताया कि “हर बार की तरह इस बार भी भारी बारिश में कोई इंतजाम नहीं किया गया। पानी घर के अंदर तक घुस गया है। बच्चे और बुजुर्ग डरे हुए हैं।”

स्थानीय निवासी नायक (दाढ़ी वाले) ने भी आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि “निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यह किसी त्रासदी से कम नहीं है। नगर निगम सिर्फ टैक्स वसूलता है, काम कुछ नहीं करता।”

वार्ड 16 की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। हर गली जलमग्न है और लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। घरों में पानी घुसने से लोगों का फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स और जरूरी सामान भी खराब हो गया है।

अखिलेश (लाल शर्ट) बताते हैं कि “हमने जीवन भर की कमाई से यह फ्लैट खरीदा था। हर बार बारिश में जलजमाव झेलना पड़ता है। निगम सिर्फ आश्वासन देता है।”

राकेश कुमार (भूरे शर्ट में) ने बताया कि “रातभर हम बाल्टी से पानी निकालते रहे, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। प्रशासन को शर्म आनी चाहिए।”

वहीं केशरी रंजन (चश्मा वाले) ने कहा कि “बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ रही है। हम लोग त्राहिमाम कर रहे हैं।”

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और बारिश की चेतावनी दी है, जिससे हालात और खराब हो सकते हैं। जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे इलाकों में बाढ़ का खतरा भी गहराता जा रहा है।

स्थानीय जनता नगर निगम प्रशासन से तत्काल राहत कार्य और स्थायी समाधान की मांग कर रही है।

Jamshedpur Bus Accident: कोलकाता से रांची जा रही बस NH-33 पर...

Jamshedpur Bus Accident: एनएच-33 पर झाबरी गांव के समीप बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोलकाता से रांची जा रही ऊं शिवम नामक यात्री बस अचानक...

Patna Retired CCL GM: पटना में गोली लगने से रिटायर्ड CCL...

Patna Retired CCL GM, पटना: राजीव नगर थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमुना पैलेस के नीचे शनिवार सुबह कार की ड्राइविंग...

Jharkhand High Court: नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के वेतन पर हाईकोर्ट...

झारखंड हाईकोर्ट ने नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के न्यूनतम वेतनमान और वेतन कटौती के मामले में राज्य सरकार से 10 मई 2023 के संकल्प...