पुलिस के घर में ही चोरी, और फिर..

Palamu: जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कोयल नगर में रविवार देर रात पुलिस जवान महेंद्र प्रसाद गुप्ता के घर में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने खिड़की का ग्रिल तोड़कर घर में प्रवेश किया और करीब तीन लाख रुपये  के जेवरात और बर्तन पर हाथ साफ कर दिया।

महेंद्र गुप्ता एमएमसीएच टीओपी में पदस्थापित हैं। जानकारी के अनुसार वे ड्यूटी से रात करीब डेढ़ बजे लौटे थे, तब तक घर सामान्य था। लेकिन सुबह 5 बजे, जब उन्होंने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कमरे का दरवाजा खोलना चाहा, तो वह अंदर से बंद था। बाहर निकलकर देखने पर पाया कि खिड़की टूटी हुई है और घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।

पुलिस जवान के घर से  सोने की चेन, झुमका, हार, मंगलसूत्र, फूल के डिजाइन वाला चर्तन (बर्तन) और श्रृंगार डब्बा पास की झाड़ी में फेंका मिला। चोरी के समय पुलिस जवान, उनकी पत्नी, माता-पिता और बच्चे सभी घर में मौजूद थे, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी।

पारदी गिरोह पर संदेह गहराया:
इस घटना को अंजाम देने के तरीके को देखते हुए पुलिस को पारदी गिरोह पर संदेह है। 19 अगस्त 2023 को पलामू पुलिस ने मध्यप्रदेश के गुना जिले से जुड़े पारदी गैंग के 22 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इस गिरोह के सदस्य खिलौना और बैलून बेचने के बहाने मोहल्लों में घूमकर दिन में रेकी करते थे और रात में खिड़की या बाउंड्री तोड़कर चोरी को अंजाम देते थे।

इस गैंग ने पलामू में 15, लातेहार में 3 और गढ़वा में 2 चोरियों की बात स्वीकार की थी। पुलिस अब पुराने नेटवर्क और ठिकानों की जांच कर रही है और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। शहर थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

जन्मदिन की आड़ में हैवानियत: वियाग्रा खाकर दुष्कर्म, दोबारा विरोध करने...

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। रक्षाबंधन पर घर लौट रही एक 22 वर्षीय युवती को अपने ही सहपाठी प्रेमी की सनक का शिकार बनना पड़ा। जिले...

गर्लफ्रेंड के सामने ‘इगो’ पर लगी ठेस: एंट्री रोकने पर भड़का...

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने केवल इस बात पर एक टाउनशिप...

चिकन के टुकड़ों पर हत्या ? दोस्त ने सीने में घोंपा...

चिकन के टुकड़ों पर हत्या : कर्नाटक में दोस्त ने सीने में चाकू घोंपकर ली जान, शव छिपाने के लिए बनाई झूठी कहानी कर्नाटक के...